विदेश

नवाज शरीफ ईद के बाद लौट रहे पाकिस्तान, PM शहबाज ने दिया डिप्लोमेटिक पासपोर्ट जारी करने का आदेश

Nawaz Shariff will Return Pakistan : पाकिस्तान का पीएम पद संभालते ही शाहबाज शरीफ अपने भाई नवाज शरीफ को वापस लाने के लिए जुट गए हैं। उन्होंने तत्काल एक्शन के तहत नवाज शरीफ के लिए डिप्लमैटिक पासपोर्ट जारी करने के आदेश भी दिए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2022, 7:20 AM IST
Nawaz Sharif will Return Pakistan after EID, PM Shehbaz shrif orders issuance of diplomatic passport
Nawaz Sharif will Return Pakistan after EID, PM Shehbaz shrif orders issuance of diplomatic passport

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री और नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज शरीफ ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अपने भाई की वतन वापसी के लिए तत्काल राजनयिक पासपोर्ट जारी करने का निर्देश दिया है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार ईद के बाद नवाज शरीफ पाकिस्तान वापस लौट सकते हैं। कई राजनीतिक एक्स्पर्ट्स का मानना है कि शाहबाज केवल कुर्सी पर बैठे होंगे लेकिन सत्ता की चाभी नवाज शरीफ के हाथ में होगी।

नवाज शरीफ की वापसी पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML-N) के नेता कई अवसरों पर ये दावा करते रहे हैं कि वो पाकिस्तान लौटेंगे। शायद वो दिन जल्द ही आने वाला है।

हालांकि, लाहौर हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार पाकिस्तान लौटने पर नवाज शरीफ को सीधे जेल हो सकती है। नवाज शरीफ कई मामलों में भ्रष्टाचार के आरोपी हैं और इन दिनों ब्रिटेन में रह रहे हैं। वर्ष 2019 में अपने इलाज के लिए वो कोर्ट के आदेश के बाद विदेश गए थे। शरीफ को अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में भी जमानत दी गई थी, जिसमें वह लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की कैद की सजा काट रहे थे।

बता दें कि शाहबाज शरीफ नवाज शरीफ के छोटे भी हैं। इमरान खान ने पीएम रहते हुए नवाज शरीफ को चैन से रहने नहीं दिया था। शायद यही कारण थ कि इमरान खान ने शाहबाज शरीफ को पीएम बनने से रोकने के लिए भरसक प्रयास किये जो विफल रहे। अब शाहबाज अपने भाई को वापस लाने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - शादी करने में भी पीछे नहीं शाहबाज शरीफ, बीवी के लिए बना दिया था 'हनी ब्रिज'

Updated on:
13 Apr 2022, 7:20 AM IST
Published on: