विदेश

नेपाल में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Nepal Landslide: नेपाल में लैंडस्लाइड ने तबाही मचा दी। इस वजह से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Nepal Landslide
Nepal Landslide

दुनियाभर में मौसम की मार देखने को मिल रही है। कहीं न कहीं मौसम की वजह से आपदाएं देखने को मिल रही हैं। हाल ही में नेपाल (Nepal) में ऐसा ही देखने को मिला। नेपाल में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश की वजह से लोग बेहद परेशान हैं। मूसलाधार बारिश की वजह से ही नेपाल के तापलेजंग (Taplejung) जिले में गुरुवार रात लैंडस्लाइड हो गया। यह हादसा फाक्टांगलुंग (Phattanglung) ग्रामीण नगर पालिका में हुआ।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

नेपाल के तापलेजंग जिले में फाक्टांगलुंग ग्रामीण नगर पालिका में लैंडस्लाइड की वजह से चार लोगों की मौत हो गई। चारों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। मरने वालों में पति-पत्नी और उनकी जुड़वां बेटियाँ थी। लैंडस्लाइड की वजह से घर ढह गया और चारों की ही मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई।


दो अन्य लोग हुए घायल

इस हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। घायल होने वाले लोग भी इसे परिवार के सदस्य हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Earthquake: साउथर्न मिड अटलांटिक रिज पर भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.9 की तीव्रता

Updated on:
14 Jun 2024 02:34 pm
Published on:
14 Jun 2024 02:34 pm