15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: साउथर्न मिड अटलांटिक रिज पर भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.9 की तीव्रता

Southern Mid-Atlantic Ridge Earthquake: दुनियाभर में ही भूकंप के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आज साउथर्न मिड अटलांटिक रिज में भूकंप का झटका आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 14 Jun 2024, 2:15 PM IST

Earthquake

दुनियाभर में ही भूकंप के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और यह बात किसी से भी नहीं छिपी है। दुनियाभर में हर दिन किसी न किसी जगह भूकंप आते रहते हैं। हर दिन एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामने आते हैं। आज, शुक्रवार, 14 जून को आए भूकंपों में साउथर्न मिड अटलांटिक रिज (Southern Mid-Atlantic Ridge) पर आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल तीव्रता 5.9 रही। भारतीय समयानुसार साउथर्न मिड अटलांटिक रिज में यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी साउथर्न मिड अटलांटिक रिज में आज आए भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

साउथर्न मिड अटलांटिक रिज में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं है सुनामी का खतरा

साउथर्न मिड अटलांटिक रिज में आज आए इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

चिंता की बात है भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- Kuwait Fire: आग में मारे गए 45 भारतीयों के शव देश वापस लाने के बाद कुवैत में एक और घायल भारतीय की मौत