New Virus Found: कोरोना के बाद चीन में एक नया वायरस मिला है। इस वायरस की वजह से खलबली मच गई है। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी भी दे दी है।
कोरोना महामारी (Corona Pandemic), जिसे कोविड-19 (Covid-19) भी कहते हैं, को शायद ही कोई भूल सकता है। दुनियाभर में कई लाख लोगों ने कोरोना वायरस (Corona Virus) की वजह से अपनी जान गंवाई। कई लोगों के परिवार इस महामारी की वजह से उजड़ गए। चीन से फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर में लोगों को प्रभावित किया। अभी भी यह महामारी खत्म नहीं हुई है और इसके मामले अभी भी सामने आते हैं। इसी बीच चीन में अब एक नया वायरस मिला है, जिसकी वजह से खलबली मच गई है।
चीन में HKU5-CoV-2 नाम के वायरस की पहचान हुई है। फिलहाल यह वायरस चमगादड़ों में पाया गया है, लेकिन म्यूटेशन के बाद इस वायरस के इंसानों में फैलने का भी खतरा है। HKU5-CoV-2 वायरस MERS (मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम) से काफी मिलता है। इस वायरस को वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिकों ने पहचाना है। गौरतलब है कि इसी लैब से कोरोना वायरस के फैलने की आशंका जताई जाती है।
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस वायरस से एक गंभीर महामारी आ सकती है। अगर यह वायरस इंसाओं में फैल गया, तो इसके दुष्परिणाम हो सकते हैं। ग्लोबल लेवल पर चमगादड़ों और अन्य वन्यजीवों में पाए जाने वाले वायरस की सीमित निगरानी ही संभव है और इस वजह से नए वायरस का पता लगाना आसान नहीं होता। HKU5-CoV-2 के स्पाइक प्रोटीन में म्यूटेशन के ज़रिए इंसानों में फैलने का खतरा है और इसी वजह से वैज्ञानिकों को डर है कि यह भी एक महामारी का रूप ले सकता है। फिलहाल ऐसा होने की पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- एलन मस्क बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी? 44 लाख लोगों ने दिया समर्थन
वैज्ञानिकों के अनुसार HKU5-CoV-2 काफी हद तक MERS से मिलता है। MERS के लिए अलग से कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में HKU5-CoV-2 के लिए भी फिलहाल कोई वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना नहीं है। हालांकि अगर यह वायरस फैला, तो इसकी वैक्सीन और इलाज के दूसरे उपायों पर काम किया जा सकता है।
HKU5-CoV-2 वायरस के इंसानों में क्या लक्षण हो सकते हैं, फिलहाल इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि अगर यह इंसानों में फैला तो इसके लक्षण कोविड-19 और MERS जैसे हो सकते हैं। इनमें बुखार और ठंड लगना, सांस लेने में तकलीफ होना, गले में दर्द होना, निमोनिया होना, किडनी पर असर पड़ना जैसे लक्षण शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Eid-al-Adha: पाकिस्तान में ये मुस्लिम नहीं मना सकते ईद, कुर्बानी देने पर गिरफ्तारी और 5 लाख का जुर्माना