अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और बिज़नेसमैन एलन मस्क (Elon Musk) के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के लिए बनाया गया ट्रंप का ‘बजट रेकन्सिलीऐशन बिल’, जिसे उन्होंने ‘बिग एंड ब्यूटीफुल बिल’ का नाम दिया है, एलन को बिल्कुल पसंद नहीं है। मस्क, ट्रंप के इस बिल के खिलाफ हैं और इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इससे अमेरिका पर कर्ज़ बढ़ जाएगा और देश में मंदी आ जाएगी। मस्क की आलोचना से ट्रंप खुश नहीं हैं। इस वजह से ट्रंप ने एलन के सभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स भी रद्द कर दिए हैं। मस्क ने भी ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाकर उनकी जगह जेडी वेंस (JD Vance) को नया राष्ट्रपति बनाने की बात कही है। इतना ही नहीं, मस्क ने तो ट्रंप का नाम 'एप्सटीन फाइल्स' में होने का भी खुलासा किया है। इसी बीच मस्क ने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का हिंट दे दिया है।