ट्रंप के 'टैरिफ वॉर' से पहले से ही दुनियाभर में हलचल मची हुई है। दुनियाभर के देशों ने इसका विरोध किया है, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप अपने फैसले से पीछे नहीं हटे। हालांकि उन्होंने कई बार इस पर यू-टर्न ज़रूर लिया। अब मस्क ने भी ट्रंप के टैरिफ पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने ट्रंप के टैरिफ को मुर्खतापूर्ण बताया, जिसके जवाब में मस्क ने लिखा, "ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका में इस साल के दूसरे हाफ (जुलाई-दिसंबर) के दौरान मंदी आ जाएगी।"