दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्तियों में से एक और सबसे अमीर व्यक्ति की दोस्ती में अब दरार पड़ गई है। हम बार कर रहे हैं अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और बिज़नेसमैन एलन मस्क (Elon Musk) की। ट्रंप के चुनाव अभियान में मस्क ने उनकी काफी मदद की, जिससे दोनों की दोस्ती मज़बूत हो गई थी। ट्रंप ने अपने प्रशासन में भी मस्क को अहमियत दी और साथ ही उन्हें कई अहम सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स भी दिए। लेकिन अब ट्रंप के 'बिग एंड ब्यूटीफुल बिल', जो अमेरिका के लिए बनाया 'बजट रेकन्सिलीऐशन बिल' है, ने मस्क को उनके खिलाफ कर दिया है और दोनों की दोस्ती में भी दरार पैदा कर दी है। मस्क जमकर इस बिल की आलोचना कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मस्क तो अब यह भी नहीं चाहते कि ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति रहे।