दुनियाभर में लोग अलग-अलग समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनमें अनिद्रा (Insomnia) भी शामिल है। अनिद्रा यानी कि सोने में परेशानी होना। आज के इस दौर में हर उम्र के लोग अनिद्रा से जूझ रहे हैं। अनिद्रा की वजह स्ट्रेस, लाइफस्टाइल और अलग-अलग हो सकती हैं। इस वजह से लोगों को पर्याप्त नींद नहीं मिल पाती और फिर अगले दिन सुस्ती छाई रहती है। अनिंद्रा के इलाज के लिए लोग अलग-अलग उपाय अपनाते हैं। कई लोग तो इसके लिए दवाई भी लेते हैं। पर क्या आपको पता है कि चीन के एक शहर में अनिद्रा के इलाज के लिए लोग बेहद ही अजीबोगरीब तरीके का इस्तेमाल करते हैं।