अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के गाज़ा में सीज़फायर लागू करने वाले प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया है। इससे फिलिस्तीनियों को बड़ा झटका लगा है। UNSC में बुधवार को गाज़ा में सीज़फायर के लिए वोटिंग हुई। 15 में से 14 देशों ने गाज़ा में सीज़फायर के पक्ष में वोटिंग की। UNSC में अल्जीरिया, ग्रीस, पाकिस्तान, डेनमार्क, गयाना, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया, पनामा, सोमालिया और साउथ कोरिया ने मिलकर यह प्रस्ताव पेश किया था, जिसे फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और चीन का भी समर्थन मिला। हालांकि अमेरिका ने अपनी वीटो पावर से इसे बदल दिया। अमेरिका इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट देने वाला एकमात्र देश रहा।