अमेरिका (United Students) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने दूसरे कार्यकाल में बड़े और हैरान करने वाले फैसले लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ट्रंप को कार्यभार संभाले अभी 5 महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए हैं जो चौंकाने वाले हैं। ट्रंप के फैसलों से लोगों में नाराज़गी भी बढ़ी है। पिछले कुछ समय से अमेरिकी राष्ट्रपति और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) के बीच चल रहा तनाव किसी से छिपा नहीं है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका की सबसे जानी-मानी यूनिवर्सिटीज़ में से एक है और ट्रंप ने कुछ समय पहले इसकी सरकारी फंडिंग रोकने का आदेश दिया था। अब ट्रंप ने हार्वर्ड को एक और बड़ा झटका दिया है।