
वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की और कीर स्टार्मर (फोटो - ब्रिटिश पीएम के सोशल मीडिया से)
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को 3 साल से ज़्यादा समय हो गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के लिए रूस की सेना ने यूक्रेन को घेरते हुए हमला कर दिया था। हालांकि अब तक रूस को यूक्रेन पर कब्ज़ा करने में कामयाबी नहीं मिली है। रूस ने यूक्रेन में काफी तबाही मचाई है, जान-माल का नुकसान भी किया है, पर कब्ज़ा नहीं किया है। यूक्रेन की सेना ने अपने देश के कई इलाकों से रूस की सेना को खदेड़ भी दिया है। हालांकि कुछ जगहों पर रूस की सेना ने कब्ज़ा कर रखा है। इस युद्ध में रूस की सेना को भी काफी नुकसान हुआ है। इसी बीच अब यूक्रेन को एक बड़ी राहत मिली है। रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को बड़ी मदद मिलने वाली है।
रूस के खिलाफ यूक्रेन को लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से युद्ध में उसे काफी मदद मिली है। कुछ देशों ने यूक्रेन की काफी मदद की है जिनमें सबसे आगे अमेरिका (United States Of America) रहा है। यूके (UK) ने भी इस युद्ध में यूक्रेन की काफी मदद की है और अब एक बार फिर यूक्रेन की मदद के लिए यूके आगे आया है। यूके की तरफ से यूक्रेन को 1 लाख ड्रोन्स दिए जाएंगे।
यूके की तरफ से यूक्रेन को 1 लाख ड्रोन्स, अप्रैल 2026 तक दिए जाएंगे। यूके की तरफ से यूक्रेन को दिए जाने वाले इस ड्रोन पैकेज की कीमत 350 मिलियन पाउंड्स (473 मिलियन डॉलर्स - करीब 4,000 करोड़ रुपये) है।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में दोनों पक्षों की ही तरफ से ड्रोन्स का इस्तेमाल हुआ है। मानवरहित ड्रोन्स इस युद्ध में काफी कारगर साबित हुए हैं और काफी तबाही मचाई है।
यह भी पढ़ें- बलूचिस्तान बन रहा पाकिस्तान के गले की फांस, सेना ने 7 बलूच विद्रोहियों को किया ढेर
Updated on:
04 Jun 2025 03:55 pm
Published on:
04 Jun 2025 03:55 pm
