जेफरी एप्सटीन (Jeffrey Epstein) नाम के अपराधी ने अपने प्राइवेट आइलैंड पर सेक्स-ट्रैफिकिंग की, जिसमें सैकड़ों नाबालिग लड़कियों का शोषण किया गया। इसके लिए 'एप्सटीन आइलैंड' पर पार्टियाँ भी होती थीं, जिनमें शामिल होने वाले मेहमानों का एप्सटीन के क्लाइंट्स के तौर पर रिकॉर्ड रखा जाता था। 'एप्सटीन फाइल्स' में एप्सटीन द्वारा की गई सेक्स-ट्रैफिकिंग और अन्य अपराधों से जुड़े सबूत हैं, जिनमें एप्सटीन के क्लाइंट्स के नाम, दस्तावेज, कॉल रिकॉर्डिंग्स, वीडियो क्लिप्स, फोटोज़, चैट जैसी चीज़ें हैं। 'एप्सटीन फाइल्स' में उसके क्लाइंट्स से जुडी कई डिटेल्स हैं, जिनमें हाई प्रोफाइल लोगों का ज़िक्र है। इनमें अभिनेता, राजनेता, संगीत और खेल जगत से जुड़े लोग, बिज़नेसमैन और इस तरह के अन्य कई लोग शामिल हैं। मस्क के अनुसार ट्रंप भी 'एप्सटीन आइलैंड' पर हुई पार्टियों में शामिल हो चुके हैं और वह एप्सटीन के दोस्त भी थे।