विदेश

न्यूज़ीलैंड फिर हुआ मंदी का शिकार, 18 महीने में दूसरी बार

New Zealand In Recession: न्यूज़ीलैंड एक बार फिर मंदी का शिकार हो गया है। देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगने से देश में एक बार फिर मंदी आ गई है।

2 min read
New Zealand in Recession

पिछले महीने जापान (Japan) और यूके (UK) को मंदी ने अपना शिकार बना लिया। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में दोनों ही टॉप 10 में आते हैं पर इसके बावजूद जापान और यूके मंदी से नहीं बच पाए। अब एक और देश मंदी की चपेट में आ गया है। आज, गुरुवार, 21 मार्च को न्यूज़ीलैंड (New Zealand) भी मंदी का शिकार हो गया है। देश में एक बार फिर मंदी आने से आर्थिक उथल-पुथल मच गई है और साथ ही सरकार के साथ जनता में भी चिंता बढ़ गई है।


18 महीने में दूसरा मौका

न्यूज़ीलैंड के लिए हाल ही में मंदी की चपेट में आना पहला मौका नहीं है। 18 महीने में यह दूसरा मौका है जब न्यूज़ीलैंड मंदी का शिकार हुआ है।

अर्थव्यवस्था को लगा बड़ा झटका

न्यूज़ीलैंड की अर्थव्यवस्था को इस मंदी की वजह से बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड में 2023 के अंत तक देश की अर्थव्यवस्था 0.1% तक गिर गई थी। इसके साथ ही अगर प्रति व्यक्ति आय पर गौर डाला जाए, तो इसमें हुई गिरावट 0.7% रही।

चुनाव से 4 महीने पहले बड़ा झटका

न्यूज़ीलैंड में 4 महीने बाद ही चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव से 4 महीने पहले ही देश का एक बार फिर मंदी का शिकार होना देश के लिए एक बड़ा झटका है।

बजट में कटौती के साथ ही होगी छंटनी

न्यूज़ीलैंड सरकार में रेगुलेशन मंत्री डेविड सेमोर (David Seymour) ने देश में आई मंदी पर बात करते हुए कहा कि न्यूज़ीलैंड के लिए यह एक चिंता की बात है। सेमोर ने यह भी कहा कि देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था और मंदी की स्थिति को देखते हुए देश के बजट में कटौती की जाएगी और साथ ही कई सरकारी वर्कर्स की छनती भी करने की तैयारी है।

Published on:
21 Mar 2024 12:21 pm
Also Read
View All