कौन है दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति?
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज अभी भी बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) के पास है। बर्नार्ड लूई वीटॉन (Louis Vuitton) कंपनी के मालिक हैं और फ्रांस (France) के निवासी हैं। बर्नार्ड की नेट वर्थ करीब 231.1 बिलियन डॉलर्स है। लूई वीटॉन फ्रांस आधारित एक ग्लोबल कंपनी है। इसे LVMH या Moët Hennessy Louis Vuitton भी कहा जाता है। लूई वीटॉन कंपनी कपड़े, कॉस्मेटिक्स, फैशन एसेसरीज़, घड़ियां, पर्फ्यूम, गहनें, वाइन, पर्स आदि चीज़ें बनाती है। लूई वीटॉन दुनिया में सबसे बड़े और लोकप्रिय फैशन ब्रांड्स में से एक है।