Action Against Ex Niger President Mohamed Bazoum: नाइजर की सत्ता पर काबिज़ सेना ने एक बड़ा ऐलान किया है। यह ऐलान पूर्व नाइजर राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम से जुड़ा हुआ है।
पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर (Niger) में पिछले महीने ही सेना ने तख्तापलट करते हुए सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया। 26 जुलाई को नाइजर की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम (Mohamed Bazoum) को सत्ता से हटाकर गिरफ्तार कर लिया और तख्तापलट कर दिया। उसके बाद से ही नाइजर में हालात खराब हो गए हैं। देश में हिंसा बढ़ गई है। 63 वर्षीय बजौम को उनके परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन में ही नज़रबंद रखा हुआ है। अब नाइजर की सत्तारूढ़ सेना ने पूर्व राष्ट्रपति के बारे में एक बड़ा ऐलान किया है।
बजौम पर चलेगा मुकदमा
नाइजर की सत्तारूढ़ सेना ने ऐलान किया है कि बजौम पर मुकदमा चलाया जाएगा। पिछले कुछ दिन से ऐसा लग भी रहा था कि बजौम के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है और हुआ भी ऐसा ही।
किस वजह से बजौम पर चलेगा मुकदमा?
नाइजर की सत्तारूढ़ सेना की तरफ से यह भी बताया गया है कि बजौम पर मुकदमा क्यों चलाया जाएगा। सेना ने बताया कि बजौम पर उच्च राजद्रोह और नाइजर की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को कमजोर करने के लिए मुकदमा चलाया जाएगा।