Condom ban in North Korea: उत्तर कोरिया में कंडोम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि देश की गिरती जन्म दर बढ़ाई जा सके।
Condom ban in North Korea: उत्तर कोरिया में कंडोम के इस्तेमाल करने पर पाबंदी (North Korea condom ban) लगा दी गई है। इस कारण इस देश में यह अब एक प्रतिबंधित वस्तु बन गया है। दरअसल देश में जन्म दर बढ़ाने (North Korea birthrate increase) के प्रयासों के तहत, किम जोंग उन के शासन में कंडोम निर्माण और बिक्री पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, कंडोम का उपयोग और इसे रखना अब भी वैध है, लेकिन इसे लेकर तस्करी (Condom smuggling in North Korea) का एक बड़ा नेटवर्क बन चुका है। चीन से तो कंडोम खास तौर पर उपहार के रूप में लाया जाता है और फिर काले बाजार में बेचने के लिए तस्कर इसे अधिक कीमत पर बेचते हैं।
खास बात यह है कि कंडोम अब उत्तर कोरिया में सबसे अधिक मांग वाला उपहार बन गया है। पड़ोसी देश चीन से जो लोग उत्तर कोरिया आते हैं, वे एक खास गिफ्ट के रूप में लाते कंडोम लाते हैं। किम जोंग उन के आदेशों के कारण उत्तर कोरिया में कंडोम बनाने और इसका व्यापार करने पर पूरी तरह से पाबंदी है। यही कारण है कि यहां के लोग इनका इस्तेमाल सिर्फ तस्करी के माध्यम से ही कर पाते हैं। कंडोम की तस्करी करने वाले इसमें मुनाफा कमाने के लिए अवैध देह व्यापार या अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल करते हैं।
उत्तर कोरिया में यौन शिक्षा पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। वहां बच्चों और किशोरों को इस विषय पर कोई जानकारी नहीं दी जाती। स्कूलों में कंडोम का इस्तेमाल करनेे या सुरक्षित यौन संबंध बनाने की शिक्षा देना गैर कानूनी है। ऐसा माना जाता है कि वहां के लोग इस विषय में इतने अनजान हैं कि कई बार किशोरों को कंडोम के बारे में कोई जानकारी ही नहीं होती।
एक शख्स ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह प्योंगयांग में पला-बढ़ा था, लेकिन उसने कभी कंडोम का नाम नहीं सुना था। उसे दक्षिण कोरिया में जाकर ही यौन शिक्षा के बारे में अनुभव हुआ और यह समझ में आया कि कंडोम क्या होता है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।
यहां तक कि उत्तर कोरिया में कंडोम की तस्करी अब एक बड़ा कारोबार बन चुकी है। सीमा पार से कंडोम लाने वालों को भारी मुनाफा मिलता है। कंडोम बेचने वाले तस्कर इसे चीन से उत्तर कोरिया ला कर बहुत महंगे दामों में बेचते हैं। वहीं, किम जोंग उन की ओर से देश में परिवार नियोजन पर कड़े प्रतिबंधों के कारण इस व्यापार को और भी ज्यादा बढ़ावा मिला है।
उत्तर कोरिया में कंडोम पर प्रतिबंध का मुख्य कारण किम जोंग उन का प्रयास है कि देश में उच्च जन्म दर को बढ़ावा दिया जा सके। इसके लिए सरकार ने परिवार नियोजन के सभी तरीकों पर प्रतिबंध लगा रखा है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे पैदा हो सकें। हालांकि, ऐसा प्रयास नॉर्थ कोरिया के समाज के लिए बहुत विवादास्पद बन गया है। हालत यह है कि लोग बिना किसी सही जानकारी के ही बच्चे पैदा करते हैं और यौन शिक्षा के बिना जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।
उत्तर कोरिया में कंडोम की स्थिति इतनी खराब है कि यहां के लोग इनका इस्तेमाल करने के लिए तस्करी पर निर्भर हैं। इसकी उपलब्धता इतनी कम है कि लोग इसे हासिल करने के लिए काले बाजार की ओर रुख करते हैं। हालांकि, इस स्थिति को लेकर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन का स्पष्ट उद्देश्य है – देश में ज्यादा बच्चे पैदा करवाना और जनसंख्या में वृद्धि करना।
बहरहाल, नॉर्थ कोरिया में कंडोम पर प्रतिबंध ने इसे एक दुर्लभ वस्तु बना दिया है। हालांकि कंडोम का उपयोग वहां कानूनी है, लेकिन इसके उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध ने तस्करी और काले बाजार को बढ़ावा दिया है। उत्तर कोरिया में यौन शिक्षा की कमी और कंडोम की दुर्लभता ने इस समस्या को और भी जटिल बना दिया है।