विदेश

उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइलों का किया परीक्षण, दक्षिण कोरिया ने कहा-उकसावे वाली कार्रवाई

क्या फिर बढ़ रहा है युद्ध का खतरा? उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइलों का किया परीक्षण। किम जोंग उन का कहना है कि दुनिया के हालात देखते हुए अपनी सुरक्षा बढ़ाना जरूरी है।
less than 1 minute read
Jan 05, 2026
Kim Jong Un
उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन (Photo Credit - IANS)

North Korea Hypersonic Missile Test: उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य परिचालन क्षमता और युद्ध निवारक रणनीति को और मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को हाइपरसोनिक मिसाइलों का परीक्षण किया। उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया एजेंसी KCNA के अनुसार, इन मिसाइलों ने देश के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में लगभग 1,000 किलोमीटर (621 मील) दूर स्थित लक्ष्यों पर सटीक प्रहार किया। इस पूरे परीक्षण की निगरानी स्वयं उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने की।

परीक्षण के दौरान किम जोंग उन ने कहा कि हालिया भू-राजनीतिक संकट और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए अपनी मजबूत और विश्वसनीय परमाणु निवारक क्षमता को बनाए रखना और उसका विस्तार करना एक अनिवार्य रणनीति है। यह परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग चीन की अपनी राजकीय यात्रा शुरू कर रहे थे, जिसे दक्षिण कोरियाई सेना ने एक उकसावे वाली कार्रवाई के रूप में देखा है।

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलों निंदा की थी

मिसाइल लॉन्च से ठीक पहले प्योंगयांग ने एक कड़ा बयान जारी कर वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलों की भी निंदा की थी। उत्तर कोरिया ने इन अमेरिकी हमलों को वेनेजुएला की संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन करार दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि हाइपरसोनिक मिसाइलों का यह परीक्षण क्षेत्र में उत्तर कोरिया के बढ़ते सैन्य दबदबे और उसकी उन्नत तकनीक का प्रदर्शन है, जिससे मौजूदा रक्षा प्रणालियों के लिए नई चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।

Updated on:
05 Jan 2026 05:03 am
Published on:
05 Jan 2026 05:03 am
Also Read
View All
मोहन भागवत के कार्यक्रम से पहले न्यूयॉर्क में सुरक्षा अलर्ट, हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने मेयर जोहरान ममदानी से की अपील

नेपाल में फिर आ सकता है ‘जलप्रलय’! वैज्ञानिकों ने दी दूसरी बड़ी बाढ़ की चेतावनी, जानें क्यों गहराया खतरा

‘RSS पर लगाओ प्रतिबंध, मोहन भागवत का वीजा रद्द करो’, अमेरिका दौरे के बीच USCIRF चीफ आसिफ महमूद की मांग

Mojtaba Khamenei Health: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं, लेकिन बुरी तरह घायल! ईरान में क्यों छाया मौत का रहस्य?

Nepal Flash Flood: एक झटके में गायब हुई 5 मंजिला इमारत! नेपाल बाढ़ में कैलाश यात्रियों पर टूटा कहर, भागने का मौका भी नहीं मिला