विदेश

नॉर्थ कोरिया ने रूस की मदद के लिए भेजे सैनिक, बदले में मिले शेर-भालू

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध में रूस की मदद करने के लिए नॉर्थ कोरिया ने सैनिक भेजे हैं। अब रूस ने नॉर्थ कोरिया को इसके बदले तोहफा भेजा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2024, 12:48 PM IST
Russia sends lion-bears to North Korea
Russia sends lion-bears to North Korea

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध को 32 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी युद्ध जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहर भी तबाह हो चुके हैं। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी का हौसला बना हुआ है और वो रूसी आर्मी के खिलाफ डटकर सामना कर रही है। कुछ समय पहले यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद के लिए नॉर्थ कोरिया (North Korea) ने अपने सैनिक भेजे थे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन (Kim Jong Un) अच्छे दोस्त हैं। जानकारी के अनुसार नॉर्थ कोरिया ने करीब 10,000 सैनिकों को रूस भेजा है और ट्रेनिंग लेकर ये सैनिक युद्ध में रूस का साथ दे रहे हैं। ऐसे में अब रूस की तरफ से नॉर्थ कोरिया को तोहफा भेजा गया है।

तोहफे में मिले शेर-भालू

रूस ने तोहफे में नॉर्थ कोरिया को 70 से ज़्यादा जानवर भेजे हैं। इन जानवरों को मॉस्को (Moscow) के चिड़ियाघर से नॉर्थ कोरिया में प्योंगयांग (Pyongyang) के चिड़ियाघर में भेजा गया है। इन जानवरों में एक अफ्रीकी शेर, दो भालू, दो याक, पांच सफेद कौकटू, 40 मंदारिन बतख, अलग-अलग प्रजातियों के 25 पक्षी शामिल हैं।