14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इज़रायल ने फिर किए लेबनान में हवाई हमले, 52 लोगों की मौत

Israel Continues Air Strikes In Lebanon: इज़रायल लगातार लेबनान में हवाई हमले कर रहा है और यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इज़रायली सेना ने लेबनान में एक बार फिर हवाई हमले किए, जिनमें 52 लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 4 Jul 2025, 6:42 PM IST

israeli attack

फाइल फोटो- एएनआई

इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के बीच चल रही जंग के चलते इज़रायली सेना लगातार लेबनान में हवाई हमले कर रही है और इन हमलों का सिलसिला जारी है। इज़रायली सेना का लेबनान में एयरस्ट्राइक्स बंद करने का कोई इरादा नहीं है। इन हवाई हमलों में लंबे समय से हिज़बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह (Hassan Nasrallah), 2 नए चीफ, कई कमांडरों और कई आतंकियों की मौत हो चुकी है। इज़रायली सेना लेबनान की राजधानी बेरूत (Beirut) के साथ ही दूसरे इलाकों में भी हवाई हमले कर रही है। हिज़बुल्लाह के खिलाफ इज़रायली सेना का ग्राउंड ऑपेरशन भी जारी है जिसमें आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इज़रायली हवाई हमलों की वजह से लेबनान में कई निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं, लेकिन इज़रायली सेना की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को इज़रायली सेना ने लेबनान के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में हवाई हमले किए।

52 लोगों की मौत

गुरुवार को लेबनान के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में इज़रायली सेना के किए गए हवाई हमलों में 52 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

कई लोग हुए घायल

इज़रायली हवाई हमलों की वजह से लेबनान के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में कई लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- पेरू में 4.9 तीव्रता के भूकंप से कांप उठी धरती, टेंशन में आए लोग

कई घरों-इमारतों को हुआ नुकसान

लेबनान के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में इज़रायली हवाई हमलों के कारण कई घरों-इमारतों को भी नुकसान हुआ। कुछ जगहों पर सड़कें धंस गई और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें- रूस ने दागी यूक्रेन पर परमाणु हमले में सक्षम इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, मचा हड़कंप