विदेश

‘यह युद्धाभ्यास नहीं वॉर की तैयारी है’, अमेरिका पर भड़का नॉर्थ कोरिया

North Korea: नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका की अगुवाई वाले RIMPAC सैन्य अभ्यास को युद्ध की तैयारी बताया है। उसने चेतावनी दी कि इससे क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई बढ़ेगी और तनाव और गहरा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2026, 7:01 PM IST
RIMPAC Exercise 2026
अमेरिका पर भड़का नॉर्थ कोरिया (सोर्स: आईएएनएस)

RIMPAC Exercise 2026: प्रशांत महासागर में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक सैन्य अभ्यास ‘RIMPAC’ यानी कि रिम ऑफ द पैसिफिक को लेकर एक बार फिर माहौल गरमा गया है। नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका की अगुवाई वाले इस सैन्य अभ्यास को सीधे तौर पर युद्ध की तैयारी बताया है। उसने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। नई संकट शुरू हो सकती है। तनाव बढ़ सकता है।

RIMPAC अभ्यास पर नॉर्थ कोरिया का बड़ा हमला

नॉर्थ कोरिया ने शुक्रवार को अमेरिका की अगुवाई में हवाई में चल रही सैन्य एक्सरसाइज RIMPAC की कड़ी आलोचना की। नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया KCNA ने इसे सामान्य सैन्य अभ्यास मानने से इनकार कर दिया।

KCNA के मुताबिक, यह किसी काल्पनिक दुश्मन के खिलाफ होने वाली नियमित ड्रिल नहीं है। उसका दावा है कि यह अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की खुली युद्ध तैयारी है। नॉर्थ कोरिया का आरोप है कि इस अभ्यास का उद्देश्य उन देशों पर दबाव बनाना है, जो अमेरिका की एशिया-प्रशांत रणनीति में बाधा माने जाते हैं।

सरकारी मीडिया ने यह भी कहा कि ऐसी सैन्य गतिविधियां क्षेत्रीय शांति को कमजोर कर रही हैं। इसके जवाब में प्रभावित देश अपनी सुरक्षा के लिए नए कदम उठाने को मजबूर होंगे।

बता दें RIMPAC सैन्य अभ्यास 24 जून से शुरू हुआ है और 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें दक्षिण कोरिया सहित 31 देशों के 25 हजार से अधिक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

अमेरिकी युद्धपोतों पर जताई आपत्ति, बढ़ते तनाव की चेतावनी

नॉर्थ कोरिया ने इस अभ्यास में शामिल अमेरिकी नौसेना के कई बड़े युद्धपोतों का भी जिक्र किया। इनमें USS Essex एम्फीबियस असॉल्ट शिप और परमाणु ऊर्जा से संचालित USS Theodore Roosevelt एयरक्राफ्ट कैरियर शामिल हैं। KCNA ने दावा किया कि इन युद्धपोतों की तैनाती इस बात का संकेत है कि अमेरिका अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। उसने चेतावनी दी कि यदि ऐसे अभ्यास जारी रहे तो कोरियाई समुद्री क्षेत्र और पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। उसने यह भी कहा कि किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अपनी सैन्य क्षमता मजबूत करना हर संप्रभु देश का अधिकार है।

दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया भी इस अभ्यास में पूरी ताकत के साथ शामिल है। उसने एजिस डिस्ट्रॉयर ‘Jeongjo the Great’, ‘P-8’ समुद्री गश्ती विमान और’ Dosan Ahn Chang-h’o पनडुब्बी को तैनात किया है। बता दें RIMPAC को दुनिया का सबसे बड़ा बहुराष्ट्रीय नौसैनिक सैन्य अभ्यास माना जाता है।