विदेश

इस देश की राजकुमारी का बेटा हुआ गिरफ्तार, रेप का लगा आरोप

Princess' Son Arrested: नॉर्वे की राजकुमारी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Marius Borg Hoiby arrested
मारियस बोर्ग होइबी (फोटो - पीपुल्स मैगज़ीन के सोशल मीडिया से)

नॉर्वे (Norway) का शाही परिवार इस समय एक विवाद में फंस गया है। इसकी वजह है राजकुमारी का बेटा। दरअसल नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेज़ मेटे-मैरिट (Mette-Marit) के बेटे मारियस बोर्ग होइबी (Marius Borg Hoiby) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 27 साल के मारियस को पुलिस ने सोमवार रात देश की राजधानी ओस्लो (Oslo) में गिरफ्तार किया, जिसकी घोषणा मंगलवार को की गई। मारियस नॉर्वे के क्राउन प्रिंस हाकोन (Haakon) का सौतेला बेटा है और उसे कोई शाही उपाधि नहीं मिली हुई है।

रेप का लगा आरोप

मारियस को रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की पहचान पुलिस ने उजागर नहीं की है, लेकिन जानकारी के अनुसार यह मामला अगस्त का बताया जा रहा है। महिला के आरोप के बाद मारियस को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि रेप के समय पीड़िता ऐसी अवस्था में थी कि वो इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकी।

मारियस ने खुद को बताया निर्दोष

रेप के आरोप में मारियस ने खुद को निर्दोष बताया है। मारियस ने कहा कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। हालांकि मामले की शुरुआती जांच चल रही है और ऐसे में पूछताछ के लिए मारियस को हिरासत में रखना ज़रूरी है। वहीं पीड़िता के वकील ने बताया कि उसकी मुवक्किल मुश्किल समय से गुज़र रही है और न्याय की उम्मीद कर रही है। नॉर्वे के शाही परिवार की तरफ से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- सेना की चौकी पर आत्मघाती आतंकी हमला, 12 सैनिकों की मौत और 10 घायल



Updated on:
20 Nov 2024 06:15 pm
Published on:
20 Nov 2024 06:15 pm