विदेश

इस देश की राजकुमारी के बेटे को रेप मामले में मिली बड़ी राहत, जेल से आया बाहर

नॉर्वे की राजकुमारी के बेटे को एक कुछ दिन पहले रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उसे इस मामले में बड़ी राहत मिली है।

2 min read
Marius Borg Hoiby

नॉर्वे (Norway) का शाही परिवार कुछ दिन पहले एक विवाद में फंस गया। दरअसल नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेज़ (Crown Princess) मेटे-मैरिट (Mette-Marit) के बेटे मारियस बोर्ग होइबी (Marius Borg Hoiby) को कुछ दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 27 साल के मारियस को पुलिस ने रेप के आरोप में देश की राजधानी ओस्लो (Oslo) में गिरफ्तार किया था। इसके बाद मारियस पर रेप का दूसरा आरोप भी सामने आया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मारियस नॉर्वे के क्राउन प्रिंस हाकोन (Haakon) का सौतेला बेटा है और उसे कोई शाही उपाधि नहीं मिली हुई है। पिछले कुछ दिन से जेल में बंद मारियस को अब एक बड़ी राहत मिल गई है।

जेल से आया बाहर

करीब 9 दिन जेल में रहने के बाद बुधवार को मारियस को जेल से रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने मारियस पर लगे रेप के आरोप के सिलसिले में उससे पूछताछ के लिए उसे गिरफ्तार किया था। हालांकि अब उसे रिहा कर दिया गया है। ओस्लो पुलिस ने बताया कि अब सबूतों से छेड़छाड़ का जोखिम नहीं है, इसलिए मारियस को छोड़ा गया।  

जांच जारी

ओस्लो पुलिस ने बताया क़ि मारियस पर लगे रेप के आरोप के इस पूरे मामले की जांच जारी है। हालांकि पीड़िता की पहचान और इस मामले से जुड़ी दूसरी जानकारी पुलिस ने उजागर नहीं की है, लेकिन यह मामला अगस्त का बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि रेप के समय पीड़िता ऐसी अवस्था में थी कि वह इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकी। पीड़िता के वकील ने बताया कि उसकी मुवक्किल मुश्किल समय से गुज़र रही है और न्याय की उम्मीद कर रही है।

यह भी पढ़ें- यह है दुनिया का सबसे जहरीला पेड़, इसके फल का एक टुकड़ा भी जानलेवा

मारियस ने खुद को बताया निर्दोष

रेप के आरोप में मारियस ने खुद को निर्दोष बताया है। मारियस ने कहा कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। मारियस के वकील ने भी उसकी रिहाई के बाद बयान दिया कि उसके मुवक्किल को गिरफ्तार ही नहीं किया जाना चाहिए था और पुलिस ने उसे रिहा करके बिल्कुल सही किया है । नॉर्वे के शाही परिवार की तरफ से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- यह है दुनिया का सबसे जहरीला मशरूम, खाने वाले का बचना बेहद मुश्किल



Also Read
View All

अगली खबर