विदेश

Nostradamus Prediction: नास्त्रेदमस की 2025 के लिए डरावनी भविष्यवाणी, इस घातक बीमारी की हो सकती है वापसी!

Nostradamus' Dangerous Prediction: नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियाँ आज तक सच साबित हुई हैं। इनमें कई भविष्यवाणियाँ डरावनी भी हैं और 2025 के लिए भी उन्होंने ऐसी ही एक भयानक भविष्यवाणी की है।
2 min read
Jan 29, 2025
Nostradamus
Nostradamus

नया साल शुरू हो चुका है और साथ ही दुनियाभर में कुछ बड़ी घटनाओं ने लोगों को चौंकाया भी है। अभी 2025 का पहले महीना ही चल रहा है और भविष्य में क्या होने वाला है, इस बारे में कोई, कुछ नहीं कह सकता। लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हुए हैं जिन्होंने भविष्य की घटनाओं के बारे में सटीक भविष्यवाणियाँ की हैं। इन लोगों में नास्त्रेदमस (Nostradamus) का नाम भी शामिल है, जिन्हें सबसे मशहूर भविष्यवक्ता भी माना जाता है। नास्त्रेदमस की अब तक कई भविष्यवाणियाँ सही साबित हुई हैं। इनमें से ज़्यादातर भविष्यवाणियाँ भयानक घटनाओं से जुड़ी हुई ही रही हैं। इसी वजह से कई लोग नास्त्रेदमस को ‘कयामत का भविष्यवक्ता’ भी कहते हैं। 2025 के लिए भी नास्त्रेदमस ने एक डरावनी भविष्यवाणी की थी, जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है।

2025 में इस घातक बीमारी की हो सकती है वापसी

नास्त्रेदमस ने 2025 के लिए एक ऐसी भविष्यवाणी की थी, जिससे अब लोगों को चिंता हो रही है। दरअसल नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार इस साल एक घातक बीमारी की वापसी हो सकती है। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि 2025 में कौनसी बीमारी फिर से लौट सकती है? हम बात कर रहे हैं 'प्लेग' (Plague) की।

यह भी पढ़ें- Sunita Williams की होगी धरती पर वापसी, Donald Trump ने Elon Musk को सौंपी अंतरिक्ष से वापस लाने की ज़िम्मेदारी

पहले भी प्लेग ने मचाया था कोहराम

प्लेग इस पहले भी कोहराम मचा चुका है। दरअसल 1899 से 1947 के दौरान यूरोप (Europe) में प्लेग का प्रकोप देखने को मिला था। उस समय इस बीमारी से यूरोप में हाहाकार मच गया था। यूरोप में प्लेग के 1,692 मामले आए थे, जिनमें से करीब 450 लोगों की मौत हो गई थी। प्लेग की वो जानलेवा लहर कितनी घातक थी, इस बारे में आज भी लोग चर्चा करते हैं।

क्या फिर हो सकती है प्लेग की वापसी?

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार इस साल प्लेग की वापसी हो सकती है और यह बीमारी पहले से भी ज़्यादा जानलेवा हो सकती है। गौरतलब है कि मेडिकल साइंस अब पहले से कई ज़्यादा एडवांस्ड है, जिससे इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। हालांकि प्लेग की वापसी होगी या नहीं और नास्त्रेदमस की एक और भविष्यवाणी सच साबित होती है या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

Updated on:
29 Jan 2025 02:36 pm
Published on:
29 Jan 2025 02:34 pm