विदेश

स्कूली बच्चे भी नहीं सुरक्षित, इस साल स्कूलों में गोलीबारी के अमेरिका में 323 मामले आए सामने

School Shootings In US: अमेरिका में गन वॉयलेंस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। गोलीबारी की इन घटनाओं के बारे में सबसे ज़्यादा चिंताजनक बात है कि स्कूली बच्चे भी इससे सुरक्षित नहीं हैं।

2 min read
US School Shooting

अमेरिका (United States Of America) को दुनिया का सबसे विकसित देश माना जाता है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी अमेरिका की ही है। दुनिया की कई बड़ी ग्लोबल कंपनियाँ भी मुख्य रूप से अमेरिका बेस्ड ही हैं। अमेरिका को लैंड ऑफ अपॉर्च्युनिटी भी कहा जाता है। पर इन सब खूबियों के बावजूद अमेरिका एक बेहद ही गंभीर समस्या से जूझ रहा है और उस समस्या का नाम हैं गन वॉयलेंस (Gun Violence)। जी हाँ, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। अमेरिका में आए दिन ही कहीं न कहीं गोलीबारी होती रहती हैं। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। लेकिन गोलीबारी की इन घटनाओं के बारे में सबसे ज़्यादा चिंताजनक बात है कि स्कूली बच्चे (School Kids) भी इससे सुरक्षित नहीं हैं। गन वॉयलेंस के कहर से अमेरिकी स्कूली बच्चे भी अछूते नहीं रहे हैं।

इस साल स्कूलों में गोलीबारी के 323 मामले आए सामने

अमेरिका में स्कूलों में गोलीबारी होना एक बेहद ही सामान्य बात है। इस तरह के मामले आए दिन ही सामने आते रहते हैं। अक्सर ही सुनने को मिलता है जब कोई शूटर अमेरिका में किसी स्कूल में घुस जाता है और ताबड़तोड़ गोलीबारी करता है। कई बार तो गोलीबारी करने वाले खुद स्कूली बच्चे ही होते हैं। इस साल के आंकड़ों पर गौर किया जाए, तो 2024 में अब तक अमेरिकी स्कूलों में गोलीबारी के 323 मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े पिछले साल के आंकड़े से कुछ कम हैं। 2023 में अमेरिकी स्कूलों में गोलीबारी के 349 मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़ें- 15 साल की बच्ची ने स्कूल में की ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत

कितनी हुई मौतें?

अमेरिका में स्कूली गोलीबारी के चलते इस साल अब तक 267 मौतें हुई हैं। ये आंकड़े पिछले साल के आंकड़े से ज़्यादा हैं। 2023 में अमेरिकी स्कूलों में गोलीबारी के चलते 249 मौतें हुई थीं।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें- पुलिस चौकी पर आतंकी हमले में 2 पुलिसकर्मियों की मौत और 3 घायल



Also Read
View All

अगली खबर