विदेश

‘Pakistan से छीन लेना चाहिए परमाणु हथियार’, मुनीर के बयान के बाद पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने ट्रंप को दी सलाह

पूर्व अमेरिकी अधिकारी माइकल रुबिन ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर के न्यूक्लिय अटैक वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। रुबिन ने कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) दुष्ट राष्ट्र जैसा व्यवहार कर रहा है। पाकिस्तान पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार की सुरक्षा के लिए भविष्य में सैन्य हस्तक्षेप की संभावना है।

2 min read
Aug 12, 2025
पूर्व अमेरिकी अधिकारी की पाकिस्तान पर प्रतिक्रिया (फोटो-ANI)

अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन (Michael Rubin) ने पाकिस्तान (Pakistan) के फील्ड मार्शल असीम मुनीर (Field Marshal Asim Munir) के न्यूक्लिय अटैक (Nuclear Attack) की धमकी वाले बयान पर तीखी आलोचना की है। रुबिन ने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख का बयान एक दुष्ट राष्ट्र जैसा है। दरअसल, अमेरिकी दौरे पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने कहा था कि अगर पाकिस्तान के अस्तित्व पर संकट आया तो तो वह अपने साथ आधी दुनिया को भी नष्ट कर देगा।

ये भी पढ़ें

असीम मुनीर के अमेरिका जाने का मकसद हुआ पूरा, BLA और मजीद ब्रिगेड आतंकी संगठन घोषित

सूट पहना हुआ बिन लादेन है

अमेरिका के मध्य पूर्व के विश्लेषक माइकल रुबिन ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान कहा कि असीम मुनीर सूट पहना हुआ ओसामा बिन लादेन है। रुबिन ने कहा कि अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह एक राष्ट्र होने की पूरी जिम्मेदारी निभा सकता है। मुनीर का बयान लादेन और ISIS की याद दिलाती है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन से पाकिस्तान को तत्काल गैर नाटो सहयोगी देश से हटाने की मांग की है। साथ ही कहा कि मुनीर के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत को अलग क्षेत्र के रूप में मान्यता देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सुरक्षित हाथों में महफूज नहीं हैं। उन्होंने पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार की सुरक्षा के लिए भविष्य में सैन्य हस्तक्षेप की संभावना भी जताई। रुबिन ने कहा कि वह समय आ रहा है कि जब सील टीमें पाकिस्तान में उसके परमाणु हथियारों की सुरक्षा के लिए प्रवेश करें, लेकिन यह विकल्प कठिन है।

मुनीर को अमेरिकी धरती से बाहर कर देना चाहिए

रुबिन ने कहा कि जब असीम मुनीर ने न्यूक्लिय अटैक वाला बयान दिया, उन्हें तभी ही अमेरिकी धरती से बाहर कर देना चाहिए था। पूर्व अधिकारी ने ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल में भारत संग अमेरिका के बिगड़ते रिश्तों पर भी चिता जाहिर की। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन के दृष्टिकोण में बदलाव के बाद अमेरिका और भारत के संबंधों में सुधार होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अंतत: भारत और अमेरिकी साझेदारी मजबूत होगी।

उधर, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर के अमेरिका (America) जाने के मकसद का पता चल गया है। ट्रंप प्रशासन ने उनकी मुराद पूरी कर दी है। अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसकी मजीद ब्रिगेड को आधिकारिक तौर पर विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) घोषित कर दिया है।

Updated on:
12 Aug 2025 09:13 am
Published on:
12 Aug 2025 09:12 am
Also Read
View All

अगली खबर