विदेश

Pahalgam Terrorist Attack से पाकिस्तान खुश? उच्चायोग में जश्न मनाने के लिए मंगवाया केक! देखें वीडियो

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जहाँ देशभर में गुस्से का माहौल है, तो वहीं पाकिस्तानी उच्चायोग में कुछ ऐसा किया गया जिससे लगता है कि वहाँ इस आतंकी हमले का जश्न मनाया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2025, 3:59 PM IST
Cake ordered in Pakistan high commission
Cake ordered in Pakistan high commission

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद से पूरे देश के लोगों में गुस्सा है। जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को द रेसिस्टेन्स फ्रंट (The Resistance Front – TRF) के आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों पर गोलीबारी करते हुए 26 लोगों को मार दिया और 20 लोगों को घायल कर दिया था। टीआरएफ, पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़ा हुआ संगठन है। इस हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान में तनाव काफी बढ़ गया है। भारत (India) में जहाँ इस आतंकी हमले से आक्रोश का माहौल है, तो लगता है पाकिस्तान (Pakistan) में इसकी खुशी है।

उच्चायोग में जश्न मनाने के लिए मंगवाया केक?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग (High Commission) में एक शख्स केक (Cake) लेकर जा रहा है। मीडिया ने शख्स से इस बारे में सवाल भी पूछे, लेकिन उसने इन सवालों का कोई जवाब नहीं दिया और केक लेकर अंदर चले गया। इसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि पाकिस्तान उच्चायोग में पहलगाम आतंकी हमले का जश्न मनाने के लिए केक मंगवाया गया।

दुनिया के सामने गिड़गिड़ाया मास्टरमाइंड!

सैफुल्लाह कसूरी (Saifullah Kasuri), जो लश्कर का खूंखार आतंकी है और साथ ही इस पाकिस्तानी आतंकी संगठन का डिप्टी चीफ भी है, को पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतवासी इस हमले के बदले की मांग कर रहे हैं। भारत सरकार भी इस मामले में सख्त है और साफ कर दिया है कि इस हमले के पीछे जिनका हाथ हैं, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। ऐसे में सैफुल्लाह का गिड़गिड़ाते हुए वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहा है, “मैंने कुछ नहीं किया है। भारत मुझ पर और पाकिस्तान पर इस हमले का झूठा आरोप लगा रहा है। इससे दुनियाभर में पाकिस्तान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीछे जिन आतंकियों का हाथ था, उनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।”

Updated on:
24 Apr 2025, 3:59 PM IST
Published on: