विदेश

शादी करने में भी पीछे नहीं शाहबाज शरीफ, बीवी के लिए बना दिया था ‘हनी ब्रिज’

बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले शाहबाज ने नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। उनके राजनीतिक जीवन को लेकर तो कई चर्चाएं हैं परंतु क्या आप जानते हैं वो निजी जीवन में शाही तरीके से रहते हैं। वो अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2022, 7:29 AM IST
Pak PM Shahbaz has divorced 3 wives, 2 wives is still with him
Pak PM Shahbaz has divorced 3 wives, 2 wives is still with him

पाकिस्तान में सेना के बल पर सत्ता में आए इमरान खान की सत्ता को उखाड़ फेंकने वाले पाकिस्तान मुस्लिम लीग के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ देश के अगले प्रधानमंत्री बन गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज ने आज पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। बात करें शाहबाज शरीफ की निजी ज़िंदगी के बारे में तो वो इमरान खान से दो कदम आगे हैं या यूं कहें शादियों के मामले में उनका अंदाज भी शाही है। अपनी बेगम को जल्दी घर ले जाने के लिए शाहबाज द्वारा फ्लाईओवर बनवाने की कहानी भी मशहूर है।

शाहबाज शरीफ ने कुल पाँच शादियां की हैं जिनमें से 3 बीवियों के साथ उनका तलाक हो चुका है और दो के साथ अभी भी रह रहे हैं। शाहबाज शरीफ ने पहली बार बेगम नुसरत शाहबाज से 1973 में शादी की थी जो साल 1993 तक चली। इसके बाद शाहबाज ने फुसरी शादी आलिया हनी से की। नवाज शरीफ ने शाहबाज-आलिया से शादी का कड़ा विरोध किया और तलाक देने को कहा था, लेकिन वह नहीं माने। पत्‍पत्नी आलिया हनी को घर पहुंचने में देरी न हो इसके लिए शाहबाज ने पंजाब में एक फ्लाईओवर बनवा दिया था जिसका नाम हनी ब्रिज रखा गया। दूसरी बीवी के साथ उनकी शादी 1994 तक चली। इस शादी से उन्हें एक बेटी है।

इसी बीच शहबाज ने साल 1993 में नीलोफर खोसा से तीसरी शादी की। पहली शादी से उन्हें पाँच बच्चे भी हैं। इसके बाद शाहबाज शरीफ ने साल 2003 में सोशलाइट तेहमीना दुर्रानी से गुपचुप तरीके से शादी की थी। इसके बाद पाँचवी शादी साल 2012 में शहबाज ने कलसुम ह्या से गुपचुप तरीके से की थी।

शाहबाज ने इस तरह पाँच शादियां की जो इमरान खान की तीन शादियों से दो कदम आगे हैं। शाहबाज का तीन पत्नियों से तलाक हो चुका है और वो फिलहाल दो पत्नियां नुसरत और तेहमीना दुर्रानी के साथ रहते हैं।

यह भी पढ़े - Shehbaz Sharif ने नए प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ

Updated on:
12 Apr 2022, 7:29 AM IST
Published on: