विदेश

भारत के बढ़ते प्रभाव से डरा पाकिस्तान? आर्मी चीफ मुनीर जाएंगे श्रीलंका, चीन और इंडोनेशिया

भारत के बढ़ते प्रभाव से पाकिस्तान चिंतित है और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से भारत का प्रभाव और तेज़ी से बढ़ा है। ऐसे में अब पाकिस्तानी सेना के चीफ असीम मुनीर जल्द ही तीन देशों के दौरे पर जाने वाले हैं।
less than 1 minute read
Jul 18, 2025
Asim Munir
Asim Munir (Photo - IANS)

पाकिस्तान (Pakistan) के आर्मी चीफ असीम मुनीर (Asim Munir) कुछ समय पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के न्यौते पर अमेरिका (United States Of America) गए थे, जहाँ उन्होंने न सिर्फ ट्रंप के साथ लंच किया, बल्कि कई अहम विषयों पर चर्चा भी की। हालांकि मुनीर का विदेशी दौरों का सिलसिला अभी खत्म नहीं होने वाला है, क्योंकि जल्द ही पाकिस्तानी सेना के अध्यक्ष और फील्ड मार्शल मुनीर जल्द ही एशिया (Asia) के तीन देशों का दौरा करने वाले हैं।

किन देशों के दौरे पर जाएंगे मुनीर?

जानकारी के अनुसार मुनीर 20 जुलाई से श्रीलंका (Sri Lanka), चीन (China) और इंडोनेशिया (Indonesia) के दौरे पर जाएंगे। मुनीर 20 से 22 जुलाई तक श्रीलंका रहेंगे, 22से 24 जुलाई तक चीन में रुकेंगे और फिर 24 से 26 जुलाई तक इंडोनेशिया रहेंगे।


क्या चीन है मास्टरमाइंड?

सूत्रों के अनुसार मुनीर के तीन देशों के इस दौरे के पीछे चीन ही मास्टरमाइंड है। इसी वजह से मुनीर श्रीलंका और इंडोनेशिया के दौरे के बीच में चीन जाएंगे, जहां वह रणनीतिक और व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।


भारत के बढ़ते प्रभाव से डरा पाकिस्तान?

बताया जा रहा है कि मुनीर के इस दौरे की वजह है भारत का बढ़ता प्रभाव। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान, दुनियाभर में भारत के बढ़ते प्रभाव से डर गया है और उसकी चिंता भी बढ़ रही है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के ज़रिए भारत ने जिस तरह से आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लिया, उससे भारत का प्रभाव और भी तेज़ी से बढ़ा है और वहीं पाकिस्तान का पहले से ही कम प्रभाव अब और कम हो गया है। इसी वजह से चीन की सलाह पर मुनीर अब विदेशी दौरों के ज़रिए फिर से पाकिस्तान के प्रभाव को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।