विदेश

बांग्लादेश में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, मुनीर के तीन भरोसेमंद ब्रिगेडियर पहुंचे ढाका, भारत के लिए टेंशन

शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट होने के बाद से बांग्लादेश में पाकिस्तान की गतिविधि बढ़ गई है। पाकिस्तान की सेना व विदेश मंत्रालय के अधिकारी लगातार ढाका का दौरा कर रहे हैं, जोकि भारत के लिए चिंता का सबब बन गया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2025, 7:35 AM IST
Pakistan Army
Pakistan Army

बांग्लादेश (Bangladesh) में पाकिस्तान (Pakistan) की सेना का दखल लगातार बढ़ रहा है। पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) के अफसर गुपचुप तरीके से ढाका पहुंच रहे हैं। वे संवेदनशील आर्मी ठिकानों का दौरा कर रहे हैं। पाकिस्तानी आर्मी के तीन और ब्रिगेडियरों के बांग्लादेश पहुंचने की बात सामने आई है। ये तीनों ब्रिगेडियर रविवार को बेहद सीक्रेट तरीके से ढाका पहुंचे।

रामू छावनी का दौरा करने पहुंचे अफसर

बताया जा रहा है कि ये तीनों अफसर रामू छावनी का दौरे करने के लिए ढाका आए हैं। कॉक्स बाजार स्थित बांग्लादेश आर्मी का ये हेडक्वार्टर म्यांमार में गृहयुद्ध के चलते चर्चा में है। बांग्लादेशी आर्मी के इस बेस से कथित तौर पर म्यांमार में जुंटा शासन से लड़ रहे विद्रोही गुट अराकान आर्मी को मदद पहुंचाई जा रही है।

बांग्लादेश की सेना ने निमंत्रण पर बुलाया

मीडिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि रविवार शाम को ढाका के शाह जलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूएई की फ्लाइट से पाक आर्मी के तीन लोग उतरे। एयरपोर्ट से इनको ढाका के अधिकारी रेडिसन ब्लू होटल ले गए, जहां विशेष लोगों को ठहराया जाता है। ये तीनों लोग पाकिस्तान आर्मी मेडिकल कोर के अफसर हैं। इनके नाम ब्रिगेडियर जनरल नदीम अहमद, ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद तल्हा और ब्रिगेडियर जनरल साऊद अहमद राव हैं। तीनों पाकिस्तानी अफसर बांग्लादेश की सेना के निमंत्रण पर ढाका आए हैं।

एक साल की वीजा पर पहुंचे ढाका

पाकिस्तान के इन तीनों अफसरों के पासपोर्ट की वैधता एक वर्ष के लिए है, जिससे पता चलता है कि वे किसी खास उद्देश्य के लिए जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि ये तीनों अधिकारी बांग्लादेश सेना के कॉक्स बाजार स्थित रामू छावनी में 10वें इन्फैंट्री डिवीजन हेडक्वार्टर का दौरा करेंगे। एक बांग्लादेशी सेवानिवृत्त मेजर जनरल ने कहा कि ये तीनों पाक अफसर निश्चित रूप से अंडर कवर हैं। अगर ऐसा नहीं है तो फिर ये रामू छावनी का दौरा क्यों कर रहे हैं।

Updated on:
30 Jun 2025, 7:35 AM IST
Published on: