विदेश

पाकिस्तान में रिश्तेदारी में शादी से इस बीमारी का खतरा, कई बच्चे जेनेटिक डिसऑर्डर से पीड़ित

चचेरी, ममेरी, मौसेरी या फुफेरी बहन से शादी करने की इजाजत इस्लाम धर्म में दी गई है। यह लोग अपने खून को छोड़कर किसी से भी शादी कर सकते हैं। पाकिस्तान में कुछ शहरो कजन मैरिज की प्रथा को बड़े स्तर पर अपनाया जा रहा है। कजिन मैरिज के कारण मुस्लिम लोगों में एक बीमारी उत्पन्न हो गई है। यह बीमारी लोगों में लगातार बढ़ती जा रही है।

2 min read
Cousin Marriage in Pakistan

अक्सर देखा जाता है मुसलमानों में अपने ही खानदान के रिश्तो में शादी करते हैं। चचेरी, ममेरी, मौसेरी या फुफेरी बहन से शादी करने की इजाजत इस्लाम धर्म में दी गई है। यह लोग अपने खून को छोड़कर किसी से भी शादी कर सकते हैं। पाकिस्तान में कुछ शहरो कजन मैरिज की प्रथा को बड़े स्तर पर अपनाया जा रहा है। इन इलाकों में एक कोख से जन्मे भाई बहन को छोड़कर खानदान के किसी भी रिश्ते में शादी करने का रिवाज बना हुआ है। इसको निभा रहे है। कजिन मैरिज के कारण मुस्लिम लोगों में एक बीमारी उत्पन्न हो गई है। यह बीमारी लोगों में लगातार बढ़ती जा रही है। खानदान में शादी के कारण अनुवांशिक विकारों का उच्च जोखिम बढ़ गया है।

कजिन मैरिज से होने वाली समस्याएं
कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रथा की वजह से जेनेटिक डिसऑर्डर यानी आनुवांशिक विकार के मामले बढ़ रहे हैं। जर्मनी के DW न्यूज ने पाकिस्तान में कजन मैरिज करने वाले लोगों पर एक रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें लोगों ने अपने अनुभव शेयर की किए हैं।

यह भी पढ़ें - पाकिस्तान में चीन का काल बन रहे बलूच विद्रोही, बनाई अपनी नई 'सेना'

हेल्थ डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं बच्चे
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रहने वाले 56 वर्षीय गफूर हुसैन शाह के आठ बच्चें है। शाह का कहना है कि वे जानते है कि इस शादी से आनुवांशिक रोग के खतर बढ़ रहे है। उन्होंने 1987 में अपने मामा की बेटी से शादी की थी और उनके तीन बच्चे किसी ना किसी हेल्थ डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें - मिस्र में मिला रहस्‍यमय टाइम कैप्‍सूल, भरे हुए हैं 18 हजार प्राचीन नोट्स, खुल सकते हैं कई राज



पाकिस्तान की जेनेटिक म्यूटेशन समस्या
आपको बता दे कि साल 2017 की पाकिस्तान में जेनेटिक म्यूटेशन पर एक रिपोर्ट में म्यूटेशन के प्रकार और उनसे संबंधित डिसऑर्डर के बारे में खुलासा किया गया। रिपोर्ट के डेटाबेस के मुताबिक, पाकिस्तान में खून के रिश्तों में शादी होने से जेनेटिक डिसऑर्डर बढ़ रहे हैं। एक डेटाबेस के अनुसार पाकिस्तान में पाए जाने वाले 130 विभिन्न प्रकार के आनुवांशिक विकारों में 1,000 से अधिक म्यूटेशन पाए गए हैं।

Published on:
11 Feb 2022 03:49 pm
Also Read
View All