विदेश

गैंगरेप के आरोप में पाकिस्तान के डिप्टी पीएम का पोता गिरफ्तार, विपक्ष ने मांगा इशाक डार का इस्तीफा

Pakistan Deputy PM grandson gangrape: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार के पोते मोहम्मद रजा डार को लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Jul 04, 2026
Pakistan Deputy PM Ishaq Dar
पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार

Ishaq Dar Grandson Arrested: लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में उनके पोते की कथित तौर पर गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। सीनेटर फैसल वावदा ने 29 जून को दो महिलाओं (एक वेनेजुएला की और दूसरी नीदरलैंड की) के साथ हुए सामूहिक बलात्कार में अपने पोते मुहम्मद रजा डार की कथित संलिप्तता को लेकर इशाक डार के इस्तीफे की मांग की।

कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है। लाहौर की एक अदालत ने शुक्रवार को इशाक के पोते समेत इन सभी लोगों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

ऐसे हुई थी विदेशी महिलाओं से मुलाकात

रजा की मुलाकात पिछले साल सिंगापुर में इन महिलाओं से हुई थी और वे एक क्रिप्टोकरेंसी वेंचर में पार्टनर थीं। उन्होंने पाकिस्तान यात्रा के लिए उनके बिजनेस वीजा का इंतजाम किया था।

विपक्ष ने मांगा इशाक डार का इस्तीफा

देश की सैन्य व्यवस्था से घनिष्ठ संबंध रखने वाले सीनेटर वावडा ने शनिवार को दो विदेशी महिलाओं के कथित अपहरण और सामूहिक बलात्कार के मामले में इशाक के इस्तीफे की मांग की। वावडा ने संघीय सरकार और पंजाब की प्रांतीय सरकार पर इस हाई-प्रोफाइल मामले में मंत्री के रिश्तेदार को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

शहबाज सरकार के सबसे कद्दावर मंत्री संकट में

इशाक पर तीखा हमला करते हुए सीनेटर वावदा ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान को एक पारिवारिक निगम की तरह चलाया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने सामूहिक बलात्कार की घटना को उजागर किया और मुख्य संदिग्ध को इशाक डार का कथित पोता बताया।

वावडा ने X पर एक पोस्ट में कहा कि संबंधित विदेशी दूतावास के हस्तक्षेप के बाद ही उन्हें (रज़ा डार को) गिरफ्तार किया गया। इतने गंभीर आरोपों के बाद, इशाक डार उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के रूप में विश्व के सामने पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान और उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि को लेकर कोई चिंता है, तो इशाक डार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

Updated on:
04 Jul 2026 07:12 pm
Published on:
04 Jul 2026 06:56 pm