विदेश

CJP प्रोटेस्ट के बाद पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की चर्चा तेज, गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिस्टम खत्म हो चुका है

Pakistan Mohsin Naqvi: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने युवाओं के गुस्से, बढ़ते कर्ज और कमजोर सिस्टम पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम जिस सिस्टम में रहते हैं, वह खत्म हो चुका है…चाहे आप इसे मानें या न मानें।
2 min read
Jul 31, 2026
mohsin naqvi
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी (इमेज सोर्स: Sohail Imran एक्स यूजर स्क्रीनशॉट)

Pakistan Crisis Update: भारत से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब पाकिस्तान में चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में सीजेपी यानी कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी बवाल के बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया। क्योंकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था। प्रदर्शनकारियों की यही मांग थी कि ‘नीट पेपर लीक’ की जवाबदेही शिक्षा मंत्री की होनी चाहिए।

लेकिन इस बीच कॉकरोच शब्द से उठा विवाद अब पाकिस्तान में गूंज रहा है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने युवाओं के बढ़ते गुस्से और मौजूदा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर ये कॉकरोच यानी नाराज युवा एकजुट हो गए तो वे पूरी व्यवस्था को बदल सकते हैं। नकवी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तान आर्थिक संकट, बढ़ते कर्ज और कमजोर प्रशासनिक व्यवस्था से जूझ रहा है।

हमारा सिस्टम खत्म हो चुका है: नकवी

बता दें मोहसिन नकवी ने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस सिस्टम के सहारे देश चल रहा है, वह अब काम नहीं कर रहा। उसे बस घसीटा जा रहा है। पिछले 70 सालों से पाकिस्तान इसी व्यवस्था को संभालने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अब बदलाव की जरूरत है।

उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान हर साल नए कर्ज में फंसता जा रहा है। सरकारें इस समस्या को हल करने के बजाय लगातार कर्ज लेने पर निर्भर हो रही हैं। कर्ज की समस्या को ठीक करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन इसके लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

युवाओं के गुस्से को लेकर दी चेतावनी

नकवी ने युवाओं की नाराजगी को लेकर कहा कि आज की पीढ़ी को वे अवसर नहीं मिल रहे, जिनकी उन्हें उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि आप उन्हें युवा कहें, कॉकरोच कहें या कुछ भी कहें। लेकिन अगर ये सभी एक साथ आ गए, तो वे सब कुछ बदल सकते हैं।

भारत में विरोध प्रदर्शन पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

भारत में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों को लेकर पाकिस्तान में भी सोशल मीडिया पर चर्चा हुई। कुछ पाकिस्तानी युवाओं ने इन आंदोलनों के समर्थन में पोस्ट किए। जिसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान को पहले आतंकवाद खत्म करना चाहिए। फिर किसी मुद्दे पर बात करनी चाहिए। पहले वो अपने अंदर झाक के देख ले।

Updated on:
31 Jul 2026 03:49 pm
Published on:
31 Jul 2026 03:49 pm