विदेश

‘हम आज़ादी की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ेंगे’…जानिए केपी से किसने दिया यह बड़ा बयान

Pakistan political retaliation: केपी के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने प्रतिशोधी कार्रवाईयों के बीच भी पाकिस्तान और आज़ादी की लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताया है।

2 min read
Aug 10, 2025
पाकिस्तान खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर।(फोटो: ANI/X Handle X @ Ali Amin Khan PTI)

Pakistan political retaliation: पाकिस्तान में प्रतिशोधी कार्रवाईयों के बीच भी गंडापुर का हौसला बुलंद है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान में विपक्षी दलों के खिलाफ प्रतिशोधी कार्रवाईयों (Pakistan retaliation) का सिलसिला जारी है। बावजूद इसके, वे सरकार के खिलाफ डटे हुए हैं और पाकिस्तान की आज़ादी की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ने का संकल्प दोहराया है। उनका कहना है कि इस लड़ाई में पीछे हटना उनके लिए कभी विकल्प नहीं रहा। गंडापुर ने कहा कि देश में संविधान और कानून (Pakistan constitution crisis) का पालन नहीं हो रहा है। जनता की ओर से चुने गए प्रतिनिधियों को गलत तरीके से बाहर (PTI political crisis) किया जा रहा है और उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। चुनावों में भी पीटीआई को पूरी तरह धोखा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फॉर्म 47 के आधार पर मनमाने तरीके से पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव से रोका गया, जिससे झूठी सरकार बनाकर उनके हक़ को कुचल दिया गया।

ये भी पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर सियासी तूफान: प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति की अनदेखी, सेनाध्यक्ष के सर पर अमेरिका का हाथ,पढ़ें इनसाइड स्टोरी

भ्रष्टाचार के मामले पीटीआई के खिलाफ हथियार बन गए

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार के मामलों का इस्तेमाल पीटीआई के खिलाफ किया जा रहा है। खासतौर पर कोहिस्तान मामला, जो केंद्र सरकार का विषय है, उसे केपी सरकार की गलती बता कर बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर गलत आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

वित्तीय संकट से लड़ते हुए केपी में विकास की नई कहानी (KP government progress)

अली अमीन गंडापुर ने बताया कि जब उन्हें सरकार मिली थी, तब केपी भारी कर्ज में डूबा हुआ था और कर्मचारियों की तनख्वाहें भी पेंडिंग थीं, लेकिन अब उन्होंने 17 महीनों में 250 अरब रुपये से ज्यादा की आमदनी कर के प्रदेश की आर्थिक हालत सुधार दी गई है। साथ ही 190 अरब रुपये के फंड की स्थापना की है, जिसका लक्ष्य 300 अरब रुपये तक पहुंचना है। केपी अब देश में पारदर्शिता, सेवा और विकास का उदाहरण बन चुका है।

आतंकवाद के खिलाफ पूर्ण कार्रवाई और जनता का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आतंकवाद का पूरी तरह सफाया करना और जनता का भरोसा वापस लाना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जनता के प्रतिनिधि ग्राम जिर्गा और अन्य संगठनों का दायरा बढ़ाने का भी एलान किया है, जिससे आम जनता की राय को प्रशासन में ज्यादा महत्व मिलेगा। उन्होंने पुलिस और सेना के शहीदों के बलिदान को भी नकारा नहीं जाने दिया जाएगा।

राजनीतिक तनाव के बीच दृढ़ता से खड़े हैं पीटीआई

गंडापुर ने यह भी कहा कि देश में एक नई राजनीतिक साजिश रची जा रही है, जिसमें उनकी पार्टी पीटीआई को कुचलने की कोशिश हो रही है। लेकिन वे इन सारी चुनौतियों के बावजूद पीछे हटने वाले नहीं हैं। वे मानते हैं कि यह संघर्ष पाकिस्तान और उसकी आज़ादी की लड़ाई है, जिसे वे पूरी ताकत से आखिरी वक्त तक लड़ेंगे।

पूरी ताकत से अपने मकसद पर अड़े हुए

बहरहाल केपी के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर का यह बयान राजनीतिक उठापटक के बीच उनकी दृढ़ता और देशभक्ति की झलक दिखाता है। वे कानून की अनदेखी और भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद पूरी ताकत से अपने मकसद पर अड़े हुए हैं और जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर