विदेश

12-15 साल की हिंदू लड़कियों के साथ… सालों से पाकिस्तान के सूफी दरगाह में हो रहा था ये काम

Atrocities Against Hindu Girls In Pakistan: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित सूफी दरगाह में कम उम्र की हिंदू लड़कियों का अपहरण करके जबरदस्ती धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। उनका निकाह करवाया जा रहा है।

2 min read
Dec 05, 2025
Sunita Maharaj
पाकिस्तानी हिंदू लड़की सुनीता महाराज और उनकी फैमिली (इमेज सोर्स: पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज)

Conversion Of Hindu Girls In Pakistan: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने वाला नहीं है। आतंकिस्तान की करतूत पूरी दुनिया जानती है। धर्म के नाम पर इस्लाम का ढिंढोरा पीटना उसकी पुरानी आदत है। इसी आड़ में वह हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कर रहा है।

सूफी दरगाह धर्म बदलने का 'बदनाम' सेंटर

पाकिस्तान में सूफी दरगाह हिंदू लड़कियों के धर्म बदलने का 'बदनाम' सेंटर बन गया है। एक बड़े माइनॉरिटी राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने खुलासा करते हुए बताया कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित सूफी दरगाह में निचली जाति की कम उम्र की हिंदू लड़कियों और महिलाओं जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। यह खेल सालों से चल रहा है।

हिंदू बेटी ने घर के बाहर कदम रखा तो लौटने का…

पाकिस्तान के सिंध में भील, मेघवार और कोहली जैसे आदिवासी हिंदू समुदाय वर्षों से रहती है। उनका कहना है कि उनकी बेटियों का अपहरण किया जाता है, उन्हें जबरन ले जाया जाता है और मजबूर करके धर्म परिवर्तन कराया जाता है। वहीं वॉइस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी (VOPM) रिपोर्ट के मुताबिक, इन लड़कियों में कई नाबालिग होती हैं, जिनकी उम्र सिर्फ 12 से 15 साल होती है।

VOPM ने X पर लिखा, “सिंध के उस इलाके में, जहां आबादी का 50% से ज्यादा हिस्सा हिंदू है, सरहंदी दरगाह अब अल्पसंख्यक परिवारों के लिए डर की जगह बन गई है। लोगों को डर है कि अगर उनकी बेटियां घर से बाहर जाएं, तो हो सकता है वो कभी वापस न लौटें।”

मौलवी को है गर्व

मानवाधिकार संस्था का कहना है कि इस दरगाह के मौलवी पीर मुहम्मद अयूब जान सरहंदी को रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ता है। इस काम को वह गर्व से करते हैं, उन्हें किसी बात का पछतावा या फिर डर नहीं है। उन्होंने हजारों धर्मांतरण करवाए हैं। इस बात को वह खुद कहते हैं।

इस मामले पर VOPM ने गहरी चिंता जताई है। संस्था का कहना है कि यह पैटर्न निश्चित तौर पर परेशान करने वाला है। हिंदू लड़कियां तेजी से गायब हो रही हैं। उनका किडनैपिंग करके मुस्लिम आदमी से जबरदस्ती शादी करवाया जा रहा है।

साल 2017 में कविता मेघवार और पिछले साल 2024 में आरजू कुमारी का आज तक पता नहीं चल पाया है। 2025 में भी कई नाबालिग लड़कियां गायब हुई हैं, कुछ पता नहीं है कि वह अब कहां हैं?

पिछले दिनों खबर आई थी कि महीनों तक कैद में रहने के बाद, सुनीता महाराज आखिरकार अपने घर वापस आ गई हैं। उन्हें किडनैप किया गया था, जबरदस्ती धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया और उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कर दी गई थी।

Updated on:
05 Dec 2025 04:46 am
Published on:
05 Dec 2025 03:37 am