विदेश

पापुआ न्यू गिनी के विदेश मंत्री ने भारत को दिया धन्यवाद, तबाही के समय भारत ने की थी मदद

पापुआ न्यू गिनी के विदेश मंत्री ने हाल ही में भारत को धन्यवाद दिया। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Papua New Guinea Foreign Minister thanks India

पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में पिछले महीने एंगा (Enga) प्रांत के काओकलाम (Kaokalam) गांव में लैंडस्लाइड ने तबाही मचा दी। लैंडस्लाइड इतना ज़्यादा विनाशकारी था कि इसकी वजह से करीब 150 घर तबाह हो गए और पूरा गांव ही मलबे के नीचे दब गया। काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड की वजह से 2 हज़ार से ज़्यादा लोग मलबे के नीचे ज़िंदा दब गए। हालांकि रेस्क्यू टीम के एक सदस्य के अनुसार मलबे के नीचे दबे लोगों की संख्या 650 के करीब थी। इनमें से सिर्फ 9 शवों को ही बाहर निकाला जा सका। बाद में रेस्क्यू का काम बंद कर दिया गया क्योंकि इसमें काफी खतरा था। इस लैंडस्लाइड की वजह से मची तबाही को देखते हुए मुश्किल घड़ी में भारत (India) ने पापुआ न्यू गिनी की मदद की थी। भारत ने पापुआ न्यू गिनी की मदद के लिए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर्स (करीब 8.3 करोड़ रुपये) की सहायता दी थी। भारत ने राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए पापुआ न्यू गिनी को आर्थिक सहायता दी थी। इस बारे में अब पापुआ न्यू गिनी के विदेश मंत्री ने बड़ा बयान दिया है।

पापुआ न्यू गिनी के विदेश मंत्री ने दिया भारत को धन्यवाद

पापुआ न्यू गिनी के विदेश मंत्री जस्टिन तकात्चेन्को (Justin Tkatchenko) ने सोशल मीडिया के ज़रिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi), भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar), भारतीय सरकार और भारत के लोगों को धन्यवाद दिया है। साथ ही जस्टिन ने यह भी कहा है कि वह यह भी सुनिश्चित करेंगे कि भारत की दी हुई 1 मिलियन डॉलर्स की मदद हादसे से प्रभावित और ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचे। जस्टिन ने एक बार फिर तहेदिल से भारत को धन्यवाद दिया।

Also Read
View All

अगली खबर