
पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आज का दिन तबाही लेकर आया। आज, शुक्रवार, 24 मई को जल्द सुबह करीब 3 बजे एंगा (Enga) प्रांत के काओकलाम (Kaokalam) गांव में कुछ ऐसा हो गया जिसने लोगों की नींद उड़ा दी। अचानक से लैंडस्लाइड आने की वजह से हंगामा मच गया। उस समय लोग सो रहे थे और अचानक से लैंडस्लाइड की वजह से कई लोग तो उठ गए और कई लोगो को उठने का मौका ही नहीं मिला।
करीब 100 लोगों की मौत
पापुआ न्यू गिनी में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड की वजह से करीब 100 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग इस हादसे में घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।
पूरा गांव मलबे के नीचे दबा
काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड का असर इतना ज़्यादा था कि पूरा गांव ही मलबे के नीचे दब गया है। राहत कार्य जारी है और मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- अक्षता मूर्ति ने पति ऋषि सुनक के प्रति व्यक्त किया समर्थन, ब्रिटिश पीएम से कहा – “मैं तुम्हारे साथ हूं”