विदेश

रेंटल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर पेरिस में बड़ा फैसला, बैन करने के लिए 90% लोगों ने किया वोट

Ban On E-Scooters In Paris: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड दुनियाभर में पिछले कुछ साल में तेज़ी से बढ़ी है। इनमें सबसे ज़्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पसंद किया जाता है। पर हाल ही में फ्रांस की राजधानी पेरिस में इनके खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया गया है।

2 min read

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicles) को मोबिलिटी का भविष्य माना जाता है। पिछले कुछ साल में दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। इस वजह से इनका मार्केट भी तेज़ी से बढ़ा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स या ई-स्कूटर्स (Electric Scooters or E-Scooters) को सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है। ये दूसरे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तुलना में सस्ते तो होते ही हैं, साथ ही सुविधाजनक भी। दुनियाभर में पिछले कुछ साल में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का इस्तेमाल बढ़ा है। पर हाल ही में फ्रांस (France) की राजधानी पेरिस (Paris) में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया गया है।


बैन करने के लिए दिया वोट


पेरिस में ई-स्कूटर्स के खिलाफ हाल ही में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। फ्रांस की राजधानी में हाल ही में रेंटल यानी कि किराए पर मिलने वाले रोड साइड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर बैन लगाने के लिए वोट किया गया। रविवार, 2 अप्रैल को रेंटल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के खिलाफ हुई इस वोटिंग में करीब 90% लोगों ने इन्हें बैन करने के पक्ष में वोट दिए।


नहीं हैं सेफ

जिन लोगों ने पेरिस में ई-स्कूटर्स को बैन करने के पक्ष में वोट दिए, उन्होंने बताया कि ये रेंटल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स सेफ नहीं हैं। रोड साइड मिलने वाले ये इ;ऐक्ट्रिक स्कूटर्स को ऑनलाइन ऐप पर बुक किया जा सकता है। इनका किराया भी सस्ता होता है। पर लोग इन्हें सेफ नहीं मानते। रोड क्रॉस करने से पहले उन्हें हर तरफ देखना पड़ता है। फुटपाथ पर चलने वाले लोगों को भी इन रेंटल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से डर लगता है। इन रेंटल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अब तक कई लोगों को टक्कर लग चुकी है।

इतना ही नहीं, इन्हें 12 साल तक के बच्चे भी किराए पर ले सकते हैं। इस वजह से रोड एक्सीडेंट्स के मामलों की रिस्क और भी ज़्यादा बढ़ती है। इस वजह से पेरिस की गालियाँ पैदल चलने वाले लोगों को काफी अनसेफ महसूस होती हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2023: Tata Tiago EV है इस टूर्नामेंट की ऑफिशियल पार्टनर, जानिए क्या है खास इस इलेक्ट्रिक कार में

Published on:
03 Apr 2023 11:57 am
Also Read
View All