विदेश

इंग्लैंड के होल्मफील्ड गांव में लोगों में डर का माहौल, अजीब सी आवाज़ है वजह

England's Holmfield Village: इंग्लैंड में होल्मफील्ड नाम का गांव है जहाँ रहने वाले लोगों में डर का माहौल रहता है। क्या है इस डर की वजह? आइए जानते हैं।
2 min read
Jul 16, 2023
holmfield_village_1.jpg
Holmfield Village

दुनियाभर में ऐसी जगहों की कमी नहीं है जहाँ पर अजीब और रहस्यमयी घटनाएं घटित होती हैं। ये रहस्यमयी घटनाएं लोगों के होश तक उड़ा देती हैं। हालांकि इन घटनाओं की वजह लोगों को पता नहीं होती, और इस वजह से लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है। इससे उन्हें अपनी ज़िंदगी डर के माहौल में बितानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड (England) के एक गांव में भी होता है। होल्मफील्ड (Holmfield) नाम के इस गांव में कुछ ऐसा अजीब और रहस्यमयी होता है जिससे वहाँ के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।


किस वजह से होल्मफील्ड गांव के लोगों में है डर का माहौल?

होल्मफील्ड गांव के लोगों में डर का माहौल होने की एक वजह है। यह वजह है एक रहस्यमयी और अजीब आवाज़, जो गांव के लोगों को सुनाई देती है।


यह भी पढ़ें- मैक्सिको में पत्रकार की सरेआम गोली मार की गई हत्या

क्या है होल्मफील्ड गांव का रहस्यमयी मामला?

इंग्लैंड के होल्मफील्ड गांव में रहने वाले लोगों को दिन-रात एक रहस्यमयी और अजीब आवाज़ सुनाई देती है। लोगों को इस आवाज़ की वजह और यह कहाँ से आती है, इस बारे में कुछ पता नहीं है। इस आवाज़ से होल्मफील्ड गांव के निवासियों पर काफी प्रभाव पड़ता है और उन्हें डर के माहौल में रहना पड़ता है। यहाँ के लोगों का शांति से सो पाना भी मुश्किल होता है। रिपोर्ट के अनुसार इस गांव के लोगों को पिछले कुछ सालोँ से यह रहस्यमयी और अजीब आवाज़ सुनाई दे रही है पर इसके पीछे का राज़ पता नहीं चल पाया है। इस आवाज़ से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर तो असर पड़ता ही है, कुछ लोगों के अनुसार इस आवाज़ से उनके दिमाग की नसें भी फटती हैं। गांव के निवासी इस आवाज़ के बारे में शिकायत भी कर चुके हैं पर इसके बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ।

होल्मफील्ड गांव के लोग अपने गांव को छोड़कर जा सकते हैं, पर उन्हें अपने गांव से लगाव है और इसी वजह से वो अपने गांव को छोड़कर कहीं नहीं जाते।

यह भी पढ़ें- रूस में भूकंप से खलबली, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 की तीव्रता

Published on:
16 Jul 2023 12:44 pm