
Earthquake in japan
दुनियाभर में पिछले सालभर में भूकंपों के मामलों में तेज़ी से इजाफा देखने को मिला है। आए दिन दुनिया के किसी न किसी हिस्से में भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। इसी लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। आज रूस (Russia) में भूकंप का मामला सामने आया है। यह भूकंप रूस के सेवेरो-कुरिल्स्क (Severo-Kurilsk) शहर के पास आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप रात करीब 2 बजकर 41 मिनट पर आया। इस भूकंप की जानकारी लोकल जियोफिज़िक्स एजेंसी ने दी। साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
जानकारी के अनुसार भूकंप की गहराई 35 किलोमीटर रही। यह भूकंप सेवेरो-कुरिल्स्क में साउथ साउथवेस्ट 287 किलोमीटर दूर आया।
यह भी पढ़ें- मैक्सिको में पत्रकार की सरेआम गोली मार की गई हत्या
मची खलबली, नहीं हुआ नुकसान
सेवेरो-कुरिल्स्क के पास आए भूकंप से यूँ तो जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, पर लोगों में खलबली ज़रूर मच गई।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना
पिछले करीब एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़े हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के सम्मान में अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति ने दी दावत, परोसा गया शाकाहारी भोजन, देखें पूरा मेन्यू
Published on:
16 Jul 2023, 11:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.