3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के सम्मान में अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति ने दी दावत, परोसा गया शाकाहारी भोजन, देखें पूरा मेन्यू

Full Vegetarian Meal For PM Modi In Abu Dhabi: पीएम मोदी इस समय अपने एक दिवसीय अबू धाबी दौरे पर हैं। आज उनके सम्मान में यूएई के राष्ट्रपति ने शानदार दावत दी। इस दावत की खास बात यह रही कि इसमें शाकाहारी भोजन परोसा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 15 Jul 2023, 5:16 PM IST

pm_modi_with_uae_president.jpg

PM Narendra Modi with UAE President

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) आज संयुक्त अरब अमीरात/यूएई (United Arab Emirates - UAE) की राजधानी अबू धाबी (Abu Dhabi) पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का अबू धाबी का यह दौरा एक दिवसीय ऑफिशियल विज़िट है। अबू धाबी की इस ऑफिशियल विज़िट पर पीएम मोदी पेरिस (Paris) से सीधे पहुंचे हैं। अबू धाबी पहुंचने के कुछ देर में ही पीएम मोदी यूएई के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान (Sheikh Khaled bin Mohammed bin Zayed Al Nahyan) और COP28 के मनोनीत अध्यक्ष सुल्तान अल जबेर (Sultan Al Jaber) से मिले। पीएम मोदी ने जबेर से अहम मुद्दों पर बातचीत भी की।

इसके बाद पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान (Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan) से भी मिले, जिन्होंने पीएम मोदी के सम्मान में शानदार दावत भी दी।


पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित दावत में परोसा गया शाकाहारी भोजन

पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति से राष्ट्रपति निवास पर मिले। दोनों देशों के लीडर्स ने भारत और यूएई के संबंधों में मज़बूती लाने के साथ ही दूसरे कई अहम विषयों पर बातचीत की। पीएम मोदी के सम्मान में यूएई के राष्ट्रपति ने शानदार दावत का आयोजन भी किया। इस दावत की खास बात यह रही कि इसमें सिर्फ शाकाहारी भोजन ही परोसा गया।

दावत का मेन्यू

आइए नज़र डालते हैं पीएम मोदी के लिए आयोजित दावत के मेन्यू पर।

सलाद:- इस सलाद में हरीस के साथ खजूर का इस्तेमाल किया गया। हरीस अरब देशों में काफी लोकप्रिय है। इस सलाद में लोकल ऑर्गैनिक सब्जियों का भी इस्तेमाल किया गया।

स्टार्टर :- स्टार्टर में ग्रिल्ड सब्जियाँ भी रही, जिन्हें मसाला सॉस के साथ परोसा गया।

मेन कोर्स :- मेन कोर्स में लोकल हरीस के साथ काली दाल रही, जिन्हें तंदूरी गाजर और फूलगोभी के साथ परोसा गया।

डेज़र्ट :- डेज़र्ट में सीज़नल फल पेश किए गए।

भोजन को पकाने के लिए सब्जियों के तेल का इस्तेमाल किया गया। और पूरे मेन्यू की किसी भी डिश में डेयरी प्रोडक्ट या अंडे का इस्तेमाल नहीं किया गया।


यह भी पढ़ें- साउथ कोरिया में भारी बारिश से हाल बेहाल, अब तक 24 लोगों की मौत और 10 लापता