जयपुरPublished: Jul 15, 2023 04:41:59 pm
Tanay Mishra
Heavy Rain In South Korea: साउथ कोरिया में इस समय भारी बारिश से हाल बेहाल है। देश में कई जगहों पर बारिश और बाढ़ ने कहर मचा रखा है।
दुनिया के कई देशों में मौसम इस समय बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। कई देशों में लोग इस समय भीषण गर्मी से परेशान हैं, तो कई देशों में लोग भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। दुनियाभर में कई देशों में मूसलाधार भारिश कहर बरपा रही है। भारी बारिश से परेशान इन देशों में साउथ कोरिया (South Korea) का नाम भी शामिल है। साउथ कोरिया के कई इलाकों में इस समय मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। देश में कई जगह पिछले 3 दिन से भारी बारिश देखने को मिल रही है जिससे लोगों का हाल बेहाल है।