जयपुरPublished: Jul 15, 2023 01:58:53 pm
Tanay Mishra
China's Former Female Teacher Gets Executed: चीन में एक महिला को बड़ी ही सख्त सज़ा मिली। पेशे से टीचर रह चुकी इस महिला ने कुछ ऐसा किया था जिसके लिए उसे सज़ा-ए-मौत दी गई।
एक समय था जब सज़ा-ए-मौत देना काफी सामान्य बात थी। पर अब ऐसा नहीं है। ज़्यादातर देशों में अब मौत की सज़ा नहीं दी जाती। और अगर कहीं मौत की सज़ा दी जाए, तो इसका मतलब है जुर्म बड़ा है। ऐसा ही चीन में एक महिला के साथ हुआ। चीन (China) की इस महिला को सज़ा-ए-मौत के तौर पर फांसी की सज़ा दी गई। इसकी वजह थी उसका गुनाह। उस महिला ने कई बच्चों को मारने की कोशिश की थी।