3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन के एनर्जी सेक्टर को रूस ने बनाया निशाना, किया बड़े लेवल पर हमला

Russia-Ukraine War: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़े लेवल पर हमला किया है। एक बार फिर रूस ने यूक्रेन के एनर्जी सेक्टर को निशाना बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 3 Nov 2026, 5:44 PM IST

Russia attacks Ukraine

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला (Photo - @ZelenskyyUa)

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) 4 साल से ज़्यादा समय बीतने के बाद भी जारी है। सर्दियों का मौसम नज़दीक आ रहा है और इसके साथ ही यूक्रेन पर रूस के हमले भी बढ़ गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने बताया कि देर रात रूस ने बड़े लेवल पर यूक्रेन पर हमला किया।

यूक्रेन के एनर्जी सेक्टर को रूस ने बनाया निशाना

ज़ेलेन्स्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "रूस ने रात भर में बड़े लेवल पर यूक्रेन पर हमला किया, जिसका मुख्य निशाना हमारा महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा था। इसमें मुख्य रूप से एनर्जी सेक्टर को निशाना बनाया गया। ओदेसा, चेर्कासी, झितोमिर, विनित्सिया, खारकीव, निप्रो, चेर्निवत्सी, चेर्निहाइव और रिव्ने क्षेत्रों में मौजूद बिजली उत्पादन केंद्र और सबस्टेशन पर हमले किए गए। कई शहरों और इलाकों में आपातकालीन और बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती हो रही है। खारकीव में रूस ने सीधे एक अस्पताल पर हमला किया। इसमें 73 लोग घायल हुए और कार्डियोलॉजी विभाग, जहाँ मरीजों का इलाज चल रहा था, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।"

"ज़ापोरिज़िया के कोमिशुवाखा में कल से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। दुःख की बात यह है कि मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। रूस के हमलों में 29 लोगों की जान चली गई है। मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। 5 लोग घायल हुए हैं। मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं। सुरक्षा हालात को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि रूसी सेना द्वारा डबल-टैप हमले (यानी एक हमले के तुरंत बाद उसी जगह पर दूसरा हमला) का खतरा बना हुआ है, जैसा कि वो अक्सर बेहद क्रूरतापूर्ण तरीके से करती है।"

"सिर्फ रात भर में रूस ने 289 अटैक ड्रोन्स, 17 बैलिस्टिक मिसाइलें और 59 क्रूज़ मिसाइलें दागीं। अभी भी हवाई हमले का अलर्ट जारी है और रूस की ओर से नए मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा बना हुआ है।"

"यह बहुत महत्वपूर्ण है कि यह सब अमेरिकी कांग्रेस चुनाव के दिन हो रहा है। रूस को लगता है कि अमेरिका उनके इस 'संकेत' पर ध्यान नहीं देगा। लेकिन इस तरह के आतंक पर ध्यान दिया जाना चाहिए और इसे रोका जाना चाहिए। यूक्रेन को अपनी रक्षा करने में मदद मिलनी चाहिए, नहीं तो रूस कभी भी अपने मिसाइल हमले नहीं रोकेगा। ईमानदारी और भरोसे के साथ शांति स्थापित करने में मदद करना ज़रूरी है और अमेरिका ऐसा कर सकता है। उन सभी लोगों का धन्यवाद जो रूस के इस हमले पर चुप नहीं रहेंगे। उन सभी का धन्यवाद जो यूक्रेन की रक्षा का समर्थन करते हैं।"

यह खबर अपडेट हो रही है…