3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेल के तीन जहाजों में धमाके के बाद लगी आग, होर्मुज स्ट्रेट पार करते समय समुद्री बारूदी सुरंगों से हुई टक्कर

Oil Tankers Explosion In Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट में आज एक बार फिर तेल के तीन जहाजों की समुद्री बारूदी सुरंगों से टक्कर हो गई, जिसके बाद उनमें धमाका हो गया और आग लग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 3 Nov 2026, 6:05 PM IST

Oil tankers explosion in Strait of Hormuz

समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद जहाज में धमाका और लगी आग (Photo - Video Screenshot from @EnglishFars)

होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में जहाजों की समुद्री बारूदी सुरंगों से टक्कर और उसके बाद उनमें धमाका होने और आग लगने के मामले हर दिन देखने को मिल रहे हैं। होर्मुज स्ट्रेट के आधिकारिक रास्ते को ईरान (Iran) ने बंद कर रखा है लेकिन कई जहाज ईरान द्वारा अवैध घोषित जलमार्गों से गुज़र रहे हैं और इस दौरान ही समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन रहे हैं। आज फिर तीन जहाजों के साथ ऐसा ही हुआ।

तेल के तीन जहाजों में धमाके के बाद लगी आग

आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) की नेवी ने जानकारी दी कि होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्ते से गुज़र रहे तीन जहाजों की आज समुद्री बारूदी सुरंगों से टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से जहाजों में धमाका हो गया और आग लग गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

समुद्री बारूदी सुरंगों से नहीं बच पा रहे जहाज

होर्मुज स्ट्रेट से हर दिन कई जहाज ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्तों से गुज़रने की कोशिश कर रहे हैं। ईरानी नेवी को चकमा देने के लिए इन्हीं रास्तों से गुज़रने की कोशिश कर रहे हैं और इस दौरान अपने सभी नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद कर देते हैं, जिससे वो ईरानी नेवी से बच सके। हालांकि ऐसा करने के बावजूद जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों से नहीं बच पा रहे हैं।

होर्मुज स्ट्रेट पर अभी भी ईरान का कंट्रोल

अमेरिकी नेवी ने कुछ समय पहले कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही पहले की तरह शुरू हो गई है, जिसका ईरान ने खंडन किया था। अमेरिकी नेवी द्वारा बताए रास्तों को ईरान ने अवैध घोषित किया हुआ है और इनमें कई समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाई हुई हैं। इन्हीं रास्तों से गुज़रने वाले जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन रहे हैं। इससे साफ है कि होर्मुज स्ट्रेट पर अभी भी ईरान का कंट्रोल है।

अमेरिका ने फिर किए ईरान पर हमले

ईरान और अमेरिका (United States of America) के बीच एक बार फिर जंग छिड़ गई है। मिडटर्म चुनाव से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका की सेना ने ईरान पर हमले कर दिए। अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित केशम आइलैंड (Qeshm Island) पर हमले किए। केशम आइलैंड सैन्य और रणनीतिक लिहाज से ईरान के लिए काफी अहम है। ईरान भी जल्द ही अमेरिकी हमलों का जवाब दे सकता है।