3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैक्सिको में पत्रकार की सरेआम गोली मार की गई हत्या

Shootout In Mexico: मैक्सिको में हाल ही में शूटआउट का मामला सामने आया है। इस वजह से एक पत्रकार की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 16 Jul 2023, 10:53 AM IST

mexican_journalist_shot_to_death.jpg

Mexican journalist shot to death

मैक्सिको (Mexico) कई चीज़ों के लिए काफी पॉपुलर है। दुनियाभर में मैक्सिकन खाने को काफी पसंद किया जाता है। मैक्सिको में घूमने-फिरने के लिए भी कई अच्छी जगह हैं। पर एक ऐसी वजह भी है जिसके लिए मैक्सिको का नाम काफी खराब भी है। और वो है मैक्सिको में मौजूद अपराध। मैक्सिको में आपराधिक गतिविधियों के मामले आए दिन देखने को मिलते हैं। मैक्सिको भी अपने पड़ोसी देश अमरीका (United States of America) की तरह गन वॉयलेंस (Gun Violence) से परेशान है। हाल ही में मैक्सिको में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है।


पत्रकार की गोली मार की हत्या

मैक्सिको के अकापुल्को (Acapulco) शहर में हाल ही में गोलीबारी का मामला सामने आया है। शनिवार को अकापुल्को में यह हादसा घटित हुआ। मरने वाले पत्रकार का नाम नेल्सन मेटस (Nelson Matus) था। नेल्सन न्यूज़ आउटलेट Lo Real de Guerrero का डायरेक्टर था। शनिवार को जब नेल्सन एक थ्रिफ्ट शॉप से बाहर निकलकर पार्किंग में खड़ी अपनी कार में बैठने ही वाला था, तभी एक हमलावर ने गोली मारकर नेल्सन की हत्या कर दी।


यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के सम्मान में अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति ने दी दावत, परोसा गया शाकाहारी भोजन, देखें पूरा मेन्यू

अकापुल्को है टूरिस्ट्स की पसंद

अकापुल्को टूरिस्ट्स को काफी पसंद आता है। हर साल देश-विदेश के कई लोग अकापुल्को में घूमने के लिए जाते हैं।

पत्रकारों के खिलाफ हिंसक के कई मामले

पत्रकारों के लिए असुरक्षित देशों में मैक्सिको का नाम भी आता है। पिछले 23 साल में मैक्सिको में 150 से ज़्यादा पत्रकारों की हत्या के मामले सामने आए हैं। मैक्सिको में पत्रकारों के खिलाफ हिंसा का किस तरह का माहौल है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैक्सिको में अक्सर ही पत्रकारों के शव मिलते हैं। मैक्सिको में ड्रग्स का बिज़नेस काफी फैला हुआ है और ड्रग्स कार्टेल्स ही मैक्सिको में जुर्म को बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें- साउथ कोरिया में भारी बारिश से हाल बेहाल, अब तक 24 लोगों की मौत और 10 लापता