Plane And Tuk-Tuk Collision: सूडान में कीड़े मारने वाले एक प्लेन की टुक-टुक गाड़ी से खतरनाक टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
दुनियाभर में अक्सर ही दो व्हीकल्स की टक्कर के मामले देखने को मिलते हैं। अक्सर ही सड़क पर दो व्हीकल्स का एक्सीडेंट होते हुए देखा जाता है, लेकिन सूडान (Sudan) में दो व्हीकल्स की टक्कर का अलग ही तरह का मामला सामने आया। सूडान के गेदारेफ (Gedaref ) प्रांत में शुक्रवार को कीड़े मारने की दवा का छिड़काव करने वाले एक प्लेन (Pest Control Plane) की टुक-टुक (Tuk-Tuk) गाड़ी से भीषण टक्कर हो गई। प्रांतीय कार्यवाहक कृषि मंत्री अम्मार सुलेमान ने आज इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जब कीड़े मारने वाली दवा का छिड़काव करके एक प्लेन एक कृषि क्षेत्र में बने रनवे पर उतर रहा था। तभी अचानक से एक टुक-टुक गाड़ी रनवे पर आ गई और दोनों की टक्कर हो गई।
4 लोगों की मौत
सूडान के गेदारेफ प्रांत में कीड़े मारने की दवा का छिड़काव करने वाले प्लेन और टुक-टुक गाड़ी में टक्कर होने की वजह से 4 लोग मारे गए। जानकारी के अनुसार टुक-टुक गाड़ी में 15 लोग सवार थे और इनमें से 4 लोगों ने इस एक्सीडेंट के चलते दम तोड़ दिया।
8 लोग घायल
इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के प्रांत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से कुछ को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
प्लेन को हुआ नुकसान
कीड़े मारने की दवा का छिड़काव करने वाले प्लेन में सवार 3 लोग इस हादसे में सुरक्षित बच गए। हालांकि प्लेन के विंग और प्रोपेलर को टक्कर की वजह से नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें- “सलमान खान की दोनों टांगे काटकर लॉरेंस बिश्नोई.…”, पाकिस्तानी शख्स ने दी बॉलीवुड सुपरस्टार को सलाह