विदेश

इस आइलैंड पर है दो देशों का अधिकार, करते हैं 6-6 महीने शासन

This Island Is Owned By Two Countries: दुनिया में एक ऐसा आइलैंड है जिस पर दो देशों का अधिकार है। ये दोनों देश 6-6 महीने इस आइलैंड पर शासन करते हैं। कौनसा है यह आइलैंड? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Pheasant Island
Pheasant Island

आज इस दौर में हर देश और आइलैंड अपने हिसाब से चलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा आइलैंड है जिस पर दो देशों का अधिकार है और दोनों ही इस आइलैंड पर शासन करते हैं। हम बात कर रहे है एक ऐसे आइलैंड की जो फ्रांस (France) और स्पेन (Spain) के बीच में है और इस पर दोनों देशों का ही अधिकार है। इस आइलैंड का नाम द्वीप फीजैंट आइलैंड (Pheasant Island) है। यह आइलैंड स्पेन और फ्रांस को अलग करने वाली नदी बिदासो के बीचोंबीच है।

6-6 महीने रहता है दोनों देशों का शासन

फीजैंट आइलैंड को लेकर फ्रांस और स्पेन के बीच झगड़ा नहीं होता है। दोनों देश अपनी इच्छा के अनुसार इस पर शासन की अदला बदली करते है। यह परंपरा पिछले करीब 364 सालों से चली आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार 1 फरवरी से 31 जुलाई तक फीजैंट आइलैंड पर स्पेन का शासन रहता है। वहीँ 1 अगस्त से 31 जनवरी तक इस आइलैंड पर फ्रांस का शासन रहता है।

पाइनीस संधि से हुआ फैसला

एक ऐसा समय था जब फीजैंट आइलैंड को लेकर फ्रांस और स्पेन के बीच लड़ाई हुई थी। हालांकि फिर तीन महीने तक हुई बातचीत के बाद साल 1659 में दोनों देशों के बीच एक संधि हुई। इस दौरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। जिसे पाइनीस संधि कहा जाता है। इस आइलैंड की लंबाई सिर्फ 200 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर है। हालांकि पानी के तेज बहाव और सुरक्षित रखने में हो रही लापरवाही के चलते इस आइलैंड का करीब आधे से ज़्यादा हिस्सा अब खत्म हो चुका है। इस आइलैंड पर कोई भी नहीं रहता।

यह भी पढ़ें- चीन का दावा, किरणों को जोडक़र बना दिया डेथ स्टार जैसा घातक बीम वेपन





Updated on:
26 Nov 2024 03:16 pm
Published on:
26 Nov 2024 03:16 pm