चीन (China) के वैज्ञानिकों ने हॉलीवुड की ‘स्टार वॉर्स’ (Star Wars) फिल्म के ‘डेथ स्टार’ (Death Star) से प्रेरित होकर बीम हथियार (Beam Weapon) बनाने का दावा किया है। फिल्म में जिस डेथ स्टार की कल्पना की गई थी, वह आठ अलग-अलग लेज़र बीम यानी किरणों को जोडक़र एक किरण बनाने से तैयार किया गया था। फिल्म में इस महा-शक्तिशाली किरण से न सिर्फ दुश्मनों पर हमला किया जाता है, बल्कि उनके पूरे ग्रह को नष्ट कर दिया जाता है। अब चीन के वैज्ञानिकों ने बड़ा दावा किया है कि उन्होंने ऐसा ही एक घातक बीम हथियार बना लिया है।