विदेश

नेपाल: पोखरा में 68 यात्रियों को ले जा रहा प्लेन हुआ क्रैश, 42 शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Nepal Plane Crash: नेपाल में बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां 68 यात्रियों का ले जा रहा प्लेन क्रैश कर गया है। प्लेन क्रैश होने के बाद घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। यह हादसा नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट के पास हुआ।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2023, 1:56 PM IST
nepal_plane_crash.jpg
Plane Crash In Nepal: 72 Seater Passenger Aircraft Crashes at Pokhara Airport

Nepal Plane Crash: नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट के पास एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। रविवार को यति एयरलाइंस का एक प्लेन यहां क्रैश कर गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस प्लेन में 68 यात्री सवार थे। क्रैश होने के बाद प्लेन में भीषण आग लग गई है। जिसे बुझाने का काम जारी है। प्लेन क्रैश होने के बाद घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। यह हादसा नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी से टकराकर प्लेन क्रैश कर गया। जिसके बाद विमान नदी में गिर गया। विमान में आग लग गई। यह प्लेन कांठमाडु से पोखरा जा रहा था। हादसे का शिकार हुए प्लेन ATR-72 यति एयरलाइंस का था। हादसे से जुड़ी कई वीडियो सामने आई है। जिसमें विमान में भीषण आग लगी नजर आ रही है। राहत-बचाव कार्य जारी है। अभी तक 42 शव बरामद किए जाने की जानकारी नेपाली मीडिया रिपोर्ट में दी जा रही है।


30 शव बरामद, 68 यात्री और चार क्रू मेंबर थे सवार

बताया जाता है कि यति एयरलाइंस का विमान काठमांडू से पोखरा आ रहा था। विमान पर 68 यात्री सवार थे। हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें लोग हादसे के बाद उठते धुएं को देख रहे हैं। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। राहत तथा बचाव दल मौके पर पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 42 शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है। विमान पर 68 यात्रियों के अलावा चालक दल के 4 सदस्य भी मौजूद थे।


मृतकों की बढ़ सकती है संख्या, एयरपोर्ट किया गया बंद

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव कार्य जारी है और फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। तकनीकी कारणों से हादसा होने की बात कही जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।


शुरुआती जानकारी के अनुसार खराब मौसम के कारण हुआ हादसा


नेपाली न्यूज वेबसाइट काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार यह हादसा पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच हुआ। यति एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार खराब मौसम के बीच पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


पोखरा में हर साल भारत से भी जाते हैं लाखों लोग

मालूम हो कि पोखरा हवाई अड्डे का इलाका पहाड़ियों से घिरा हुआ है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण विमान में आग लग गई। जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। पोखरा नेपाल का पर्यटन स्थल है। यहां भारत से भी हर साल लाखों लोग जाते हैं।

Updated on:
15 Jan 2023, 1:56 PM IST
Published on: