Washington Plane Crash:US एयरलाइंस का प्लेन और सेना का हेलिकॉप्टर थोड़ी सी दूरी के अंतराल पर आगे-पीछे चलते दिखाई दिए। पीछे से विमान आगे चल रहे प्लेन से टकरा गया। टकराते ही एक जोरदार धमाका हुआ।
Washington DC Plane Crash: अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हुए विमान हादसे ने पूरे अमेरिका को दहला कर रख दिया है। इस घटना में 60 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 घंटे से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 18 लोगों के शव बरामद हुए हैं। एक सैन्य विमान से टकराकर दोनों प्लेन क्रैश हो गए थे और पोटोमैक नदी में गिर गए थे। अब इस अमेरिका में हुए विमान हादसे का एक CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि प्लेन और सेना का हेलिकॉप्टर थोड़ी सी दूरी के अंतराल पर आगे-पीछे चल रहे हैं, पीछे चल रहे विमान ने आगे चल रहे प्लेन को टक्कर मार दी। टकराते ही एक जोरदार धमाका हुआ। आप भी ये वीडियो देखिए।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है। ब्लास्ट (Plane Crash in USA) के बाद दोनों विमान, यानी यात्रियों वाला प्लेन और सेना का हेलिकॉप्टर दोनों नदी में गिर गए। इस तथ्य की पुष्टि वाशिंगटन डीसी के मेयर ने की है। वहीं वाशिंगटन फायर के चीफ जॉन डॉनेली ने कहा कि स्थिति बेहद खराब है। इसके बीच भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाय़ा जा रहा है। लोगों को ढूंढने में बेहद परेशानिय़ां आ रही हैं।
अमेरिका इस बड़े विमान हादसे में कितने लोगों की मौतें हुई हैं, अभी तक इसकी सटीक संख्या कहीं से भी नहीं आई है। यहां तक कि अमेरिका के अधिकारियों ने भी संख्या का खुलासा नहीं किया है। लेकिन कैंसस (जहां से विमान ने उडा़न भरी थी। के अमेरिकी सीनेटर रोजर मार्शल ने कहा है कि प्लेन में सवार सभी लोग मारे गए हैं। उन्होंने गुरुवार की सुबह रीगन हवाई अड्डे पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ‘प्लेन में सवार 60 से ज्यादा कैंसस के लोगों को खो देना बेहद दुखद है।’ उन्होंने कहा था कि "जब एक व्यक्ति मरता है, तो ये एक त्रासदी होती है, लेकिन जब बहुत सारे लोग मरते हैं, तो यह असहनीय दुख होता है।"
वहीं अमेरिका की CBS न्यूज ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया है कि अभी तक कम से कम 18 शव बरामद किए गए हैं। बता दें कि अमेरिकन एयरलाइंस ने पुष्टि की है कि विमान में 64 लोग सवार थे। जिसमें 60 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य थे। वहीं जिस ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर से विमान की टक्कर हुई है, उसमें भी अमेरिकी सेना के 3 जवान सवार थे। ये प्लेन एक ट्रेनिंग फ्लाइट पर था।